Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फाफ डुप्लेसी ने आईपीएल-2026 ऑक्शन से नाम लिया वापस, पाकिस्तान की लीग में खेलने को दी तवज्जो

    Updated: Sat, 29 Nov 2025 07:35 PM (IST)

    एमएस धोनी के साथ लंबे समय तक आईपीएल में खेलने वाले एक खिलाड़ी ने इस सीजन नीलामी में न उतरने का फैसला किया है। इस खिलाड़ी ने ये फैसला किसी दूसरी लीग मे ...और पढ़ें

    आईपीएल के अगले सीजन में नहीं उतरेगा ये खिलाड़ी

    आईपीएल के अगले सीजन में नहीं उतरेगा ये खिलाड़ी

    HighLights

    1. आईपीएल में नहीं खेलेगा ये दिग्गज खिलाड़ी

    2. लंबे समय तक रहा है चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा

    3. किसी दूसरी लीग में खेलने को दी तरजीह

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। लंबे समय तक एमएस धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स में खेलने वाले और विराट कोहली के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की कप्तानी करने वाले फाफ डु प्लेसी आईपीएल-2026 में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। साउथ अफ्रीका के इस पूर्व कप्तान ने ये फैसला खुद लिया है और इसकी वजह दूसरी लीग है।

    आरसीबी ने पिछले साल डुप्लेसी को रिलीज कर दिया था। फिर दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया था। डुप्लेसी दिल्ली की टीम के लिए कुछ खास कमाल दिखा नहीं पाए थे। दिल्ली ने उनको अगले सीजन के लिए रिटेन नहीं किया था और इसी कारण उनका आईपीएल नीलामी में उतरना तय माना जा रहा था।

    नहीं लेंगे हिस्सा

    हालांकि, शनिवार को डुप्लेसी ने बताया कि वह दो सप्ताह बाद 16 दिसंबर को होने वाली आईपीएल नीलामी में हिस्सा नहीं लेंगे। उन्होंने इससे नाम वापस लेने का फैसला किया है। उन्होंने बताया कि वह इसकी बजाए पाकिस्तान सुपर लीग को खेलने पर प्राथमिकता देंगे। इसी कारण वह आईपीएल में नहीं खेलेंगे। डुप्लेसी साल 2012 से लगातार आईपीएल खेल रहे हैं और इस लीग के मशहूर नामों से से एक हैं।

    वह चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेले। फिर जब चेन्नई बैन हो गई तो वह एमएस धोनी के साथ 2016 और 2017 में राइजिंग पुणे सुपरजांयट्स चले गए। चेन्नई की जब वापसी हुई तो वह इस टीम में वापस आ गए। 2021 में डुप्लेसी ने चेन्नई को खिताब दिलाने में मदद की। 2022 में हालांकि चेन्नई ने उन्हें रिटेन नहीं किया। नीलामी में उन्हें जरूर खरीदने की कोशिश की, लेकिन आरसीबी बाजी मार ले गई। डुप्लेसी ने 2022, 2023 और 2024 सीजन में आरसीबी की कप्तानी की और लेकिन टीम को खिताब नहीं दिला सके।

    खबरें और भी

    ऐसा रहा है आईपीएल करियर

    डुप्लेसी ने अभी तक अपने आईपीएल करियर में कुल 154 मैच खेले हैं जिनमें 35.10 की औसत और 135.79 की स्ट्राइक रेट से 4773 रन बनाए हैं। अपने एक दशक से ज्यादा के आईपीएल करियर में डुप्लेसी ने 39 अर्धशतक भी ठोके हैं, लेकिन उनके बल्ले से शतक नहीं निकला है।

    यह भी पढ़ें- IPL 2026: लखनऊ के तूफानी बल्लेबाज ने किया अगले सीजन के मास्टरप्लान का खुलासा, रिटेन करने पर कही ये बड़ी बात

    यह भी पढ़ें- Rajasthan Royals ने राहुल द्रविड़ के रिप्‍लेसमेंट का किया एलान, कुमार संगकारा को सौंपी दोहरी जिम्‍मेदारी