Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    CSK vs RCB: Faf du Plessis के आगे गेंदबाजी भूले Deepak Chahar, आरसीबी के कप्तान ने मचाया बल्ले से कोहराम, एक ओवर में जड़े चार चौके

    Updated: Fri, 22 Mar 2024 08:50 PM (IST)

    आईपीएल 2024 के पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की भिड़ंत रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ हो रही है। आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किय ...और पढ़ें

    CSK vs RCB: फाफ डू प्लेसी ने दीपक चाहर को जड़े एक ओवर में चार चौके।
    CSK vs RCB: फाफ डू प्लेसी ने दीपक चाहर को जड़े एक ओवर में चार चौके।

    HighLights

    1. फाफ डू प्लेसी ने दीपक चाहर के ओवर में जमाए चार चौके
    2. डू प्लेसी ने खेली 35 रन की आतिशी पारी
    3. बिना खाता खोले पवेलियन लौटे रजत पाटीदार और मैक्सवेल

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्लीCSK vs RCB IPL 2024: आईपीएल 2024 का आगाज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान फाफ डू प्लेसी ने धमाकेदार अंदाज में किया है। चेन्नई सुपर किंग्स के घर में खेले जा रहे टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में फाफ का बल्ले से जमकर धमाल मचाया। विराट कोहली के साथ पारी की शुरुआत करते हुए डू प्लेसी जमकर चौके-छक्कों की बरसात की। पावरप्ले के अंदर डू प्लेसी ने दीपक चाहर को निशाने पर लिया और उनके एक ही ओवर में दनदनाते चार चौके जमाए।

    फाफ के आगे गेंदबाजी भूले दीपक

    फाफ डू प्लेसी ने आईपीएल 2024 के पहले मुकाबले में आरसीबी को विराट कोहली संग मिलकर धमाकेदार शुरुआत दी। डू प्लेसी पहली ही गेंद से अच्छी लय में दिखाई दिए और उन्होंने पहले ही ओवर में चौका जमाया। इसके बाद दूसरे ओवर में फाफ ने तुषार देशपांडे के खिलाफ भी दो चौके जमाए।

    हालांकि, तीसरे ओवर में आरसीबी के कप्तान ने दीपक चाहर के सामने आक्रामक रुख अपनाया और एक के बाद एक चार चौके जमाए। फाफ ने दीपक के इस ओवर से 17 रन बटोरे। दीपक डू प्लेसी के आगे अपनी लाइन एंड लेंथ से भटके हुए नजर आए, जिसका खामियाजा उनको भुगतना पड़ा।

    तूफानी पारी खेलकर आउट हुए फाफ

    फाफ डू प्लेसी इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन के पहले मुकाबले में 23 गेंदों पर 35 रन की तूफानी पारी खेलकर आउट हुए। फाफ ने विराट कोहली के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 41 रन जोड़े। डू प्लेसी ने अपनी शानदार पारी के दौरान 8 चौके जमाए।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- IPL 2024 के प्लेऑफ में पहुंचेंगी ये चार टीमें, सहवाग-स्मिथ समेत पांच दिग्गज क्रिकेटर्स ने की बड़ी भविष्यवाणी

    रजत-मैक्सवेल बिना खाता खोले लौटे पवेलियन

    फाफ डू प्लेसी का विकेट गिरने के बाद आरसीबी को लगातार दो और झटके लगे। नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने उतरे रजत पाटीदार बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और बिना खाता खोले चलते बने। वहीं, ग्लेन मैक्सवेल ने भी आरसीबी के फैन्स को बेहद निराश किया और पहली ही गेंद पर दीपक चाहर का शिकार बने।