Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Faiz Fazal: एकमात्र अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले खिलाड़ी ने लिया संन्यास, 21 साल पहले रणजी ट्रॉफी में किया था डेब्यू

    Updated: Mon, 19 Feb 2024 01:02 PM (IST)

    Faiz Fazal Retirement रविवार को वीसीए सिविल लाइंस स्टेडियम में जब फैज फजल विदर्भ के लिए आखिरी बार बल्लेबाजी करने उतरे तो दोनों टीमों ने गार्ड ऑफ ऑनर द ...और पढ़ें

    फैज फजल ने खेला है एक अंतरराष्ट्रीय मैच। फाइल फोटो
    फैज फजल ने खेला है एक अंतरराष्ट्रीय मैच। फाइल फोटो

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Faiz fazal Retirement: विदर्भ के सबसे सफल कप्तान फैज फजल ने रविवार को घरेलू क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी। वीसीए सिविल लाइंस स्टेडियम में हरियाणा के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच के चौथे दिन सोमवार को दो दशकों से अधिक के शानदार करियर में आखिरी बार मैदान पर उतरे। फैज फजल ने दो बार विदर्भ को ट्रॉफी जिताई है।

    रविवार को वीसीए सिविल लाइंस स्टेडियम में जब फैज फजल विदर्भ के लिए आखिरी बार बल्लेबाजी करने उतरे तो दोनों टीमों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। 18 साल की उम्र में 17 दिसंबर 2003 को विदर्भ क्रिकेट ग्राउंड पर अपना पहला रणजी मैच खेला था। रणजी ट्रॉफी में डेब्यू करते हुए फैज ने 151 रन बनाए थे। रेलवे में कुछ समय के लिए स्थानांतरित होने के बाद फैज वापस विदर्भ में आ गए।

    निर्णय लेना नहीं था आसान

    वीसीए द्वारा जारी एक बयान में फैज ने कहा, विदर्भ क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व करना एक बहुत बड़ा सम्मान है, मैं उन अनुभवों और यादों के लिए बेहद आभारी हूं जो मैंने वर्षों से जमा किए हैं। हालांकि, जब मैं अपने करियर और व्यक्तिगत आकांक्षाओं पर विचार करता हूं, तो यह निर्णय आसान नहीं है, लेकिन मुझे विश्वास है कि यह मेरे व्यक्तिगत और व्यावसायिक विकास के लिए सही कदम है।

    शानदार करियर पर एक नजर

    • फैज की कप्तानी में विदर्भ ने लगातार रणजी ट्रॉफी और ईरानी कप जीत हासिल की
    • प्रथम श्रेणी क्रिकेट में विदर्भ के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी
    • 137 घरेलू मैचों में 41.36 की औसत से 24 शतक और 39 अर्द्धशतक के साथ 9,183 रन बनाए हैं
    • 108 रणजी मैचों में विदर्भ का प्रतिनिधित्व करते हुए 7,693 रन बनाए
    • 113 लिस्ट ए मैचों में 10 शतक और 22 अर्द्धशतक के साथ 3,641 रन बनाए

    डेब्यू मैच ही बना आखिरी इंटरनेशनल मैच

    गौरतलब हो कि फैज ने उस टीम का नेतृत्व किया जिसने विदर्भ क्रिकेट का स्वर्णिम अध्याय लिखा। उन्होंने 2017-18 और 2018-19 में विदर्भ को रणजी ट्रॉफी और ईरानी कप जीत दिलाई। फैज ने कोच चंद्रकांत पंडित के साथ मिलकर विदर्भ को घरेलू सर्किट में कमजोर टीम से एक ताकतवर टीम में बदल दिया। फैज ने केवल एक अंतरराष्ट्रीय वनडे मैच खेला है। उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ अपने पहले वनडे इंटरनेशनल मैच में नाबाद 55 रन बनाए।

    यह भी पढ़ें- 'उसके डर से उड़ जाती थी रातों की नींद...' गेल-एबी का नहीं Gautam Gambhir को IPL में था इस खिलाड़ी का खौफ, खुद किया खुलासा

    चोट के कारण मिस किया था बड़ा मौका

    अपनी दृढ़ बल्लेबाजी के साथ फैज को जूनियर क्रिकेट में 2004 में अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए उन्हें शिखर धवन के साथ सलामी बल्लेबाज के रूप में भारतीय टीम में शामिल किया गया था। हालांकि, एक दुर्भाग्यपूर्ण चोट के कारण उन्हें टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा। फैज को इंडिया कैप के लिए अगले 12 साल तक इंतजार करना पड़ा। 15 जून 2016 को उन्हें वनडे कैप मिली थी। हालांकि, इसके बाद वह कभी टीम इंडिया में नजर नहीं आए।

    खबरें और भी

    यह भी पढे़ं- Vijay Hazare Trophy: फैज फजल और यश राठौड़ ने ठोके शतक, विदर्भ ने आंध्रा के खिलाफ बनाए 331 रन