Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    साउथ में फैंस ने MS Dhoni के बर्थडे पर बनाया 77 फीट लंबा कट-आउट, दूध चढ़ाकर "भगवान" जैसा दिया सम्मान

    By Jagran NewsEdited By: Geetika Sharma
    Updated: Fri, 07 Jul 2023 02:37 PM (IST)

    MS Dhoni 42nd birthday एमएस धोनी आज अपना 42वां जन्मदिन बना रहे हैं। धोनी की गजब की फैन फॉलोइंग कमाल की है। हैदराबाद और आंध्र प्रदेश के नंदीगामा में लो ...और पढ़ें

    hyderabad and Andhra Pradesh made MS dhoni cut out to celebrate 42nd birthday. Image Twitter
    hyderabad and Andhra Pradesh made MS dhoni cut out to celebrate 42nd birthday. Image Twitter

    नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। भारत के महान पूर्व कप्तान एमएस धोनी आज अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में फैंस धोनी को अलग-अलग अंदाज में बधाई दे रहे है। सोशल मीडिया पर दुनियाभर से फैंस लोग धोनी की जिंदगी के खास पलों के फोटो और वीडियो शेयर कर रहे हैं। धोनी की दीवानगी आईपीएल 2023 के दौरान चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में लैप ऑफ ऑनरन के दौरान देखने को मिली थी।   

    लोगों ने बनाए कट-आउट-

    धोनी के 42वें जन्मदिन के अवसर की पूर्व संध्या पर हैदराबाद और आंध्र प्रदेश के नंदीगामा में धोनी के विशाल कट-आउट देखने को मिले। हैदराबाद में धोनी का कटआउट 52 फीट लंबा बनाया गया है जबकि नंदीगामा का कटआउट 77 फीट लंबा है। हैदराबाद के कट-आउट में धोनी भारतीय जर्सी में  नजर आ रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर माही आंध्रप्रदेश के कट-आउट में सीएसके के ट्रेनिंग किट जर्सी में दिखाई दे रहे हैं।

    लोगों ने कटआउट पर चढ़ाया दूध-

    हालांकि ऐसे में एक अजीबो-गरीब चीज भी देखने को मिली। धोनी के नंदीगामा में कटआउट पर दूध डालने का एक वीडियो भी था। माही भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। उन्होंने अपनी कप्तानी में भारत को तीन आईसीसी ट्रॉफी जिताई। उन्होंने 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीतने से पहले भारत को टेस्ट में नंबर एक टीम बनाया और टेस्ट की गदा दिलाई। धोनी ने अपनी कप्तानी में सीएसके को पांच बार आईपीएल की ट्रॉफी जीताई है।

    बेहतरीन फिनिशर हैं माही-

    धोनी को क्रिकेट के इतिहास में सबसे महान फिनिशरों में से एक माना जाता है। 2014 में अचानक टेस्ट से संन्यास ले लिया, 2017 में उन्होंने टी20 और अंत में 2020 में वनडे के साथ सभी तरह के अंतर राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया। अब वे सिर्फ आईपीएल में नजर आते हैं। हालांकि फैंस को धोनी की एक बार फिर आईपीएल में देखने की उम्मीद है, जो माही की फिटनेस पर निर्भर करता है। 

    खबरें और भी