विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

RR vs RCB: बरसापारा में बारिश के बाद बरसे Vaibhav Suryavanshi, 15 गेंदों पर फिफ्टी ठोककर रचा इतिहास

Published: Fri, 10 Apr 2026 11:11 PM (IST)

गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में शुक्रवार को बारिश के बाद वैभव सूर्यवंशी का तूफान देखने को मिला।

वैभव ने लगाया अर्धशतक।

वैभव ने लगाया अर्धशतक।

HighLights

  1. राजस्‍थान को मिला 202 रन का टारगेट

  2. शतक से चूक गए वैभव सूर्यवंशी

  3. वैभव ने 26 गेंदों पर कूटे 78 रन

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में शुक्रवार को बारिश के बाद वैभव सूर्यवंशी का तूफान देखने को मिला। बारिश से प्रभावित मैच में 202 रन चेज करने उतरी राजस्‍थान रॉयल्‍स की ओर से यशस्‍वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी मैदान पर आए। दोनों ने आते ही अपनी क्‍लास दिखाना शुरू की। जायसवाल दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर आउट हो गए पर वैभव ने प्रहार जारी रखा। वह सिक्‍स में डील कर रहे थे।

15 साल के वैभव ने किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और जोश हेजलवुड के चौथे ओवर में 3 चौकों के साथ 1 छक्‍का जड़ दिया। वैभव ने भुवनेश्‍वर कुमार की भी क्‍लास लगाई। 5वें ओवर में उन्‍होंने 2 हवाई फायर किए और एक चौका जड़ा। इसके साथ ही युवा बल्‍लेबाज ने 15 गेंदों पर इस सीजन की दूसरी फिफ्टी लगाई। इसके साथ ही वह 20 या उससे कम गेंदों पर 50 से ज्‍यादा रन बनाने वाले संयुक्‍त रूप से दूसरे बल्‍लेबाज बन गए हैं।

  • 4- निकोलस पूरन
  • 4- अभिषेक शर्मा
  • 3 - जेक फ़्रेज़र-मैकगर्क
  • 3 - ट्रैविस हेड
  • 3 - वैभव सूर्यवंशी

IPL में किसी भारतीय द्वारा सबसे तेज अर्धशतक

  • 13 - यशस्वी जायसवाल (RR) बनाम KKR, कोलकाता, 2023
  • 14 - केएल राहुल (PBKS) बनाम दिल्‍ली, मोहाली, 2018
  • 15 - यूसुफ पठान (KKR) बनाम SRH, कोलकाता, 2014
  • 15 - वैभव सूर्यवंशी (RR) बनाम CSK, गुवाहाटी, 2026
  • 15 - वैभव सूर्यवंशी (RR) बनाम RCB, गुवाहाटी, 2026*
 
 
 

शतक से चूके वैभव

मुकाबले की बात करें तो वैभव सूर्यवंशी ने 300 की स्‍ट्राइक रेट से बल्‍लेबाजी की और 26 गेंदों पर 78 रन कूट दिए। इस दौरान उन्‍होंने 8 चौके और 7 छक्‍के लगाए। वैभव शतक से चूक गए। क्रुणाल पांड्या की गेंद पर विराट कोहली ने वैभव का कमाल का कैच लिया। उन्‍होंने मुकाबले को एकतरफा कर दिया।

यह भी पढ़ें- 'रोहित-कोहली सुपरस्टार लेकिन सूर्यवंशी भी...', पूर्व कप्तान ने वैभव को लेकर की बड़ी भविष्यवाणी

यह भी पढ़ें- विराट होता सूर्यवंशी का वैभव, जसप्रीत बुमराह को लगाए गए छक्कों से साबित की क्लास