Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IND vs ENG 4th Test: मैनचेस्‍टर में भारतीय टीम ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, टेस्‍ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

    Updated: Thu, 24 Jul 2025 05:46 PM (IST)

    भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्‍लैंड क्रिकेट टीम के बीच चौथा टेस्ट मैच मैनचेस्‍टर के मैदान पर खेला जा रहा है। भारतीय टीम ने प्‍लेइंग 11 में 3 बदलाव किए। कर ...और पढ़ें

    5 लेफ्ट हैंड बल्‍लेबाज खेल रहे। इमेज- बीसीसीआई
    5 लेफ्ट हैंड बल्‍लेबाज खेल रहे। इमेज- बीसीसीआई

    HighLights

    1. भारत ने पहली पारी में बनाए 358 रन
    2. पंत-साई सुदर्शन ने लगाया अर्धशतक
    3. अंशुल कंबोज का नहीं खुला खाता

     स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत और इंग्‍लैंड क्रिकेट टीम के बीच चौथा टेस्ट मैच मैनचेस्‍टर में खेला जा रहा है। लॉर्ड्स में हार के बाद भारतीय टीम ने 3 बदलाव किए। लगातार बल्‍ले से संघर्ष कर रहे करुण नायर की छुट्टी हुई। उनकी जगह साई सदर्शन को मौका दिया गया। इसके अलावा चोटिल तेज गेंदबाज आकाश दीप की जगह अंशुल कंबोज ने डेब्‍यू कैप पहनी। साथ ही इंजर्ड नीतीश कुमार रेड्डी की जगह शार्दुल ठाकुर की वापसी हुई।

    टेस्‍ट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

    मैनचेस्‍टर टेस्‍ट में भारतीय टीम ने अनोखा रिकॉर्ड बनाया। यह भारत के टेस्‍ट इतिहास में कभी भी नहीं हुआ। वॉशिंगटन सुंदर जैसे ही बल्‍लेबाजी करने मैदान पर उतरे, यह रिकॉर्ड भी बन गया। दरअसल, सुंदर इस पारी में भारत के लिए पांचवें बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। टेस्ट क्रिकेट के अपने इतिहास में पहली बार भारतीय मेंस क्रिकेट टीम प्लेइंग इलेवन में पांच बाएं हाथ के बल्लेबाजों के साथ टेस्ट मैच खेल रही है।

    5 लेफ्ट हैंड बल्‍लेबाज खेल रहे

    भारत की प्‍लेइंग 11 में यशस्‍वी जायसवाल, साई सुदर्शन, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर के रूप में 5 बाएं हाथ के बल्‍लेबाज खेल रहे हैं। जायसवाल ने 107 गेंदों पर 58 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्‍होंने 10 चौके और 1 छक्‍का लगाया। 3 नंबर पर उतरे साई सुदर्शन अपनी पारी को शतक में तब्‍दील नहीं कर पाए। उन्‍होंने 7 चौकों की बदौलत 151 गेंदों पर 61 रन बनाए।

    पहले दिन पंत हुए थे चोटिल

    विकेटकीपर बल्‍लेबाज ऋषभ पंत पहले दिन चोट के कारण रिटायर हर्ट हुए थे। हालांकि, चोट के बावजूद भी वह दूसरे दिन बल्‍लेबाजी करने उतरे। दूसरे दिन लंच तक पंत 39 रन और सुंदर 20 रन बनाकर नाबाद हैं। रवींद्र जडेजा लगातार 5 अर्धशतक से चूक गए। पहली पारी में उन्‍होंने 40 गेंदों का सामना किया और 20 रन बनाए। इस दौरान जड्डू ने 3 चौके भी ठोके।

    खबरें और भी

    मुकाबले की बात करें तो भारतीय टीम ने पहली पारी में 358 रन बनाए। साई सुदर्शन, यशस्‍वी जायसवाल और ऋषभ पंत ने अर्धशतक लगाया। यशस्‍वी ने 58, साई ने 61 और चोटिल ने पंत ने 54 रन बनाए। डेब्‍यू टेस्‍ट खेल रहे कंबोज का खाता तक नहीं खुला। इंग्‍लैंड के कप्‍तान बेन स्‍टोक्‍स ने 5 विकेट चटकाए।

    यह भी पढ़ें- IND vs ENG Weather Update: भारतीय टीम के लिए मौसम खड़ी कर सकता है परेशानी, पंत की चोट पहले से बनी मुसीबत!

    यह भी पढ़ें- IND vs ENG 4th Test: फ्रैक्चर भी नहीं डिगा पाया Rishabh Pant के हौसले! BCCI ने फैंस को दी सबसे बड़ी गुड न्‍यूज