Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Champions Trophy से पहले दिल तोड़ देने वाली खबर, मुंबई टीम के पूर्व कप्तान का निधन; गावस्कर से था गहरा रिश्ता

    Updated: Wed, 19 Feb 2025 11:27 AM (IST)

    Milind Rege Passes Away आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत से पहले एक दुखद खबर सामने आई है। मुंबई के पूर्व कप्तान और चयनकर्ता रहे मिलिंद रेगे का नि ...और पढ़ें

    Milind Rege Death: मुंबई टीम के पूर्व कप्तान मिलिंद रेगे का निधन
    Milind Rege Death: मुंबई टीम के पूर्व कप्तान मिलिंद रेगे का निधन

    HighLights

    1. Mumbai Cricket Team के पूर्व कप्तान मिलिंद रेगे का निधन
    2. Milind Rege 76 की उम्र में हार्ट अटैक की वजह से दुनिया छोड़कर चले गए
    3. सुनील गावस्कर के बचपन के दोस्त रहे Milind Rege

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत से पहले एक दुखद खबर सामने आई है। मुंबई के पूर्व कप्तान और चयनकर्ता रहे मिलिंद रेगे का निधन हो गया है। मिलिंद, जिन्हें घरेलू क्रिकेट में काफी सम्मान दिया जाता था। कुछ दिन पहले वह 76 साल के पूरे हुए और 19 फरवरी को दिल का दौरा पड़ने की वजह से उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

    रेगे को ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां और बुधवार सुबह लगभग 6 बजे उनका निधन हो गया। उनके परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटे हैं। उनके निधन की खबर से शौक की लहर दौड़ पड़ी हैं। बताया जा रहा है कि मिलिंद पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर के बचपन के दोस्त थे।

    Milind Rege Death: मुंबई टीम के पूर्व कप्तान मिलिंद रेगे का निधन

    दरअसल, मुंबई की टीम के स्टार ऑलराउंडर मिलिंद रेगे (Milind Rege Death) का निधन हो गया है। रणजी ट्रॉफी में मुंबई की टीम की कप्तानी करने वाले मिलिंद को इससे पहले जब वह 26 साल के थे तब भी हार्ट अटैक आया था, लेकिन इसके बाद ठीक होकर उन्होंने क्रिकेट मैदान पर वापसी की थी। मिलिंद ने फर्स्ट क्लास में 1966 से 1977-78 तक कुल 52 मैच खेलते हुए 126 विकेट लिए। उन्होंने बैट से भी योगदान दिया और कुल 1532 रन बनाए। इस दौरान उनका एवरेज 23 का रहा।

    बता दें कि भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर मिलिंद के बचपन के दोस्त हैं। दोनों ने एक ही स्कूल और एक ही कॉलेज से पढ़ाई की। मिलिंद ने गावस्कर के साथ दादर यूनियन स्पोर्टिंग क्लब में खेला। उन्हें घरेलू क्रिकेट में मुंबई का जाना माना चेहरा माना जाता था। रेगे ने सिर्फ क्रिकेट ही नहीं, बल्कि मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के साथ क्रिकेट एडवाइजर्स का रोल निभाया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: IND vs BAN Live Streaming: भारत की बांग्लादेश से पहली टक्कर, जानिए कहां, कब और कैसे देखें Champions Trophy का मैच

    मुंबई क्रिकेट टीम जो मौजूदा समय में रणजी ट्रॉफी का सेमीफाइनल मैच खेल रही है। उस टीम के प्लेयर्स विदर्भ के खिलाफ नागपुर में तीसरे दिन मैदान पर काली पट्टी बांधकर मैच खेलने उतरे। एमसीए के अध्यक्ष अंजिक्य नायक ने कहा,

    "मिलिंद रेगे सर के निधन के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ। मुंबई क्रिकेट के एक दिग्गज, एक खिलाड़ी, चयनकर्ता और सलाहकार के रूप में उनका योगदान अमूल्य था। उनके मार्गदर्शन ने क्रिकेटरों की पीढ़ियों को आकार दिया और उनकी विरासत को हमेशा संजोकर रखा जाएगा। उनकी आत्मा को शांति मिले। उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति हार्दिक संवेदना।"

    उनके अलावा भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर रवि शास्त्री ने भी मिलिंद के निधन की खबर सुनने के बाद उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने एक्स पर एक लंबा मैसेज लिखा।

    सचिन तेंदलुकर को मौका देने में मिलिंद का बड़ा हाथ

    लगभग तीन दशकों तक, रेगे, जो मुंबई क्रिकेट के प्रति बेहद भावुक थे। उन्होंने मुंबई के मुख्य चयनकर्ता के रूप में कार्य किया और एमसीए का हिस्सा थे। वास्तव में वह उस चयन समिति का हिस्सा थे जिसने पहली बार 1988-89 सीजन में मुंबई के लिए महान सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar Selection by Milind Rege) को चुना था।

    Mumbai Vs Vidarbha: मुंबई के प्लेयर्स काली पट्टी हाथ में बांधकर उतरे

    मुंबई बनाम विदर्भ टीम के बीच रणजी ट्रॉफी रका सेमीफाइनल मैच खेला जा रहा है, जिसमें विदर्भ की टीम ने पहली पारी में 383 रन बनाए है। मुंबई की टीम के प्लेयर्स इस मैच के तीसरे दिन हाथ में काली पट्टी बांधकर उतरे। पूर्व मुंबई टीम के कप्तान मिलिंद रेगे के निधन के बाद सभी खिलाड़ियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।