यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
गंभीर बोले- हर किसी को डोमेस्टिक खेलना चाहिए, जानें विराट और रोहित ने कितने साल से नहीं खेला घरेलू क्रिकेट
बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने भारतीय को 3-1 से मात दी। सिडनी में खेले गए 5 मैचों की सीरीज के आखिरी टेस्ट को कंगारू ट ...और पढ़ें

HighLights
- मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए गौतम गंभीर
- ऑस्ट्रेलिया टीम ने 3-1 से जीती सीरीज
- भारत को सिडनी टेस्ट में मिली हार
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने भारतीय क्रिकेट टीम को 3-1 से हराया। सिडनी में खेले गए 5 मैचों की सीरीज के आखिरी टेस्ट को कंगारू टीम ने 6 विकेट से अपने नाम किया। सीरीज में कप्तान रोहित शर्मा का प्रदर्शन बेहद शर्मनाक रहा। इतना ही नहीं 1 शतक को छोड़कर विराट कोहली भी कुछ खास नहीं कर पाए।
गंभीर ने घरेलू क्रिकेट खेलने के बात कही
सिडनी टेस्ट खत्म होने के बाद भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए आए। इस दौरान गंभीर ने कहा, "हर किसी को घरेलू क्रिकेट खेलना चाहिए। अगर आप रेड बॉल क्रिकेट खेलना चाहते हैं तो आपको घरेलू क्रिकेट खेलना होगा।"
भारतीय टीम में पहले भी घरेलू क्रिकेट खेलने की मांग उठ चुकी है। गौतम गंभीर के हेड कोच बनने के बाद भी उन्होंने कहा था कि सभी प्लेयर घरेलू क्रिकेट खेलेंगे। हालांकि, सीनियर प्लेयर जैसे विराट कोहली और रोहित शर्मा लंबे समय से डोमेस्टिक क्रिकेट नहीं खेले हैं।
A spirited effort from #TeamIndia but it's Australia who win the 5th Test and seal the series 3-1
Scorecard - https://t.co/NFmndHLfxu#AUSvIND pic.twitter.com/xKCIrta5fB
— BCCI (@BCCI) January 5, 2025
13 साल से नहीं खेले विराट
विराट कोहली करीब 13 साल से और रोहित शर्मा 9 साल से घरेलू क्रिकेट नहीं खेले हैं। बता दें कि कोहली ने 2-5 नवंबर 2012 को आखिरी घरेलू क्रिकेट खेला था। रणजी ट्रॉफी का यह मैच दिल्ली और उत्तर प्रदेश के बीच खेला गया था।
खबरें और भी
इस मैच में विराट कोहली वीरेंद्र सहवाग की कप्तानी में खेले थे। 4 नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे विराट ने पहली पारी में 14 रन और दूसरी पारी में 43 रन बनाए थे। हालांकि, यूपी ने इस मैच में दिल्ली को 6 विकेट से मात दी थी।
इसके बाद विराट ने खेले 113 टेस्ट
5 नवंबर 2012 के बाद से विराट ने 113 टेस्ट खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 47.37 की औसत से 8527 रन बनाए हैं। इतना ही नहीं आखिरी घरेलू क्रिकेट खेलने के बाद से विराट ने 205 वनडे और 109 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इस दौरान वनडे में विराट ने 61.09 की औसत से 10020 रन बनाए हैं। इतना ही नहीं उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में 3725 रन बनाए।
2016 से नहीं खेला घरेलू क्रिकेट
रोहित शर्मा ने आखिरी घरेलू क्रिकेट 10-14 सितंबर 2016 के बीच खेला था। दलीप ट्रॉफी का यह मैच इंडिया ब्लू और इंडिया रेड के बीच हुआ था। रोहित शर्मा गौतम गंभीर की कप्तानी की इंडिया ब्लू का हिस्सा थे। मुकाबले की पहली पारी में रोहित ने 30 रन और दूसरी पारी में 32 रन बनाए थे। इंडिया ब्लू ने इंडिया रेड को 355 रन से हराया था।