Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IND vs BAN: नवरात्री में गौतम गंभीर पर चढ़ी भक्ति, टीम को छोड़ दर्शन करने पीताम्बरा पीठ पहुंचे हेड कोच

    Updated: Fri, 04 Oct 2024 01:40 PM (IST)

    टेस्ट सीरीज के बाद टीम इंडिया टी20 सीरीज में बांग्लादेश के खिलाफ उतरेगी। इस सीरीज का पहला मैच छह अक्टूबर को ग्वालियर में खेला जाएगा। इस मैच के लिए टीम ...और पढ़ें

    गौतम गंभीर ने दतिया के पीताम्बरा पीठ में की पूजा
    गौतम गंभीर ने दतिया के पीताम्बरा पीठ में की पूजा

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। बांग्लादेश को टेस्ट सीरीज में मात देने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम की नजरें अब टी20 सीरीज पर हैं। इस सीरीज की शुरुआत छह अक्टूबर से ग्वालियर में हो रही है। सीरीज से पहले टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर पर भक्ति का रंग चढ़ गया है। वह ग्वालियर के पास दतिया स्थित पीताम्बरा पीठ दर्शन करने पहुंचे।

    पूरे देश में इस समय नवरात्री का माहौल है। गुरुवार से नवरात्री की शुरुआत हो गई है। इस मौके पर गंभीर पर भी माता की भक्ति का रंग चढ़ गया और वह पीताम्बरा पीठ दर्शन करने पहुंच गए।

    यह भी पढ़ें- IND vs BAN: टीम सेलेक्शन में दिखा 'गंभीर इंपैक्ट', कोच के खास खिलाड़ियों के लिए खुल गए टीम इंडिया के दरवाजे

    पीले कुर्ता में की पूजा

    गंभीर पीले कुर्ते और सफेद धोती में दर्शन करने पहुंचे। टीम इंडिया के इस पूर्व बल्लेबाज ने वहां पूजा भी की। इस दौरान उनकी सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा गया था। माता के दर्शन करने के बाद गंभीर ने भगवान शिव का अभिषेक भी किया। पूरे मध्य प्रदेश में पीताम्बरा पीठ मंदिर काफी मशहूर है और जब भी मौका लगता है कई बड़े सितारे इस मंदिर में दर्शन करने आते हैं।

    14 साल बाद मैच

    ग्वालियर वही जगह है जहां 14 साल पहले भारत के सचिन तेंदुलकर ने वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक जमाया था। सचिन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ रुप सिंह स्टेडियम में ये शतक जमाया था। तब के बाद से अब ग्वालियर में मैच का आयोजन किया जा रहा है। हालांकि, अब मैदान बदल चुका है। रुपसिंह स्टेडियम की जगह इस बार मैच नए नवेले माधवराव सिंधिया स्टेडियम में होगा।

    यह भी पढ़ें- Gambhir Vs Dravid: गंभीर या द्रविड़, कौन हैं बेहतर कोच? R Ashwin ने इस दिग्‍गज के नाम पर लगाई मुहर और बताया सबसे अहम कारण

    खबरें और भी