विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ग्लेन मैक्सवेल ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास, दुनिया नहीं भूलेगी दर्द में जड़ा दोहरा शतक

Published: Tue, 03 Nov 2026 12:04 AM (IST)

ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने इंटरनेशनल क्रिकेट से सोमवार को संन्यास का एलान कर दिया। उन्होंने अपने 14 सालों के लंबे करियर को अलविदा कह दिया है।

ग्लेन मैक्सवेल

ग्लेन मैक्सवेल

HighLights

  1. ग्लेन मैक्सवेल ने संन्यास का एलान किया

  2. मैक्सवेल 14 सालों तक इंटरनेशनल क्रिकेट में एक्टिव रहे

  3. अफगानिस्तान के खिलाफ खेली थी यादगार पारी

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया है। उन्होंने 14 सालों के लंबे करियर को अलविदा कहा है। मैक्सवेल ने सोमवार को रिटायरमेंट की घोषणा की। उन्होंने अपने करियर के दौरान कई यादगार पारियां खेलीं, जिसमें विश्व कप 2023 में अफगानिस्तान के खिलाफ उनके द्वारा खेली गई पारी फैंस कभी नहीं भूल सकते।

मैक्सवेल ने साल 2012 में इंटरनेशनल क्रिकेट में पदार्पण किया था। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए कोई मुकाबला इसी साल टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेला था। उसके बाद से उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए कोई मुकाबला नहीं खेला था। अब उन्होंने संन्यास की घोषणा कर दी है। ऑलराउंडर ने कंगारू टीम के लिए तीनों फॉर्मेट में क्रिकेट खेला और कुल 286 मैचों में खेले।

ग्लेन मैक्सवेल ने लिया संन्यास

मैक्सवेल ने रिटायरमेंट का एलान कर दिया है। अब वे इंटरनेशनल क्रिकेट में कभी भी खेलते हुए दिखाई नहीं देंगे। ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ने अपने करियर में कई यादगार पारियां खेली। टी20 फॉर्मेट में उन्होंने खासकर कई बार कमाल किया। अपनी निर्भीक बल्लेबाजी से मैक्सवेल विपक्षी टीम के गेंदबाजों में खौफ पैदा करते थे।

अफगानिस्तान के खिलाफ यादगार पारी

विश्व कप 2023, जो भारत की मेजबानी में खेला गया था, मैक्सवेल ने अफगानिस्तान के खिलाफ कमाल की पारी खेली थी। उन्होंने दर्द से जूझते हुए ऐसी पारी खेली, जो क्रिकेट इतिहास की सर्वश्रेष्ठ पारियों में शामिल है। वे उस मुकाबले में हैमिस्ट्रिंग की समस्या से जूझ रहे थे और ऑस्ट्रेलियाई टीम मुश्किल में थी। कंगारू टीम ने 91 रनों के स्कोर पर सात विकेट गंवा दिए थे, इसके बाद मैक्सवेल ने 128 गेंदों पर नाबाद 201 रनों की पारी खेली थी और अपनी टीम को जीत दिलाई थी।

ग्लेन मैक्सवेल का करियर

मैक्सवेल ने अपने करियर में कुल 286 मैच खेले, जहां उन्होंने 7226 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने गेंद के साथ 136 विकेट अपने नाम किए। उन्होंने सात टेस्ट मैच में एक शतक की मदद से 339 रन बनाए और आठ विकेट झटके। इसके अलावा 149 वनडे मैचों में उनके नाम 3390 रन दर्ज हैं, जिसमें चार शतक और 23 अर्धशतक शामिल रहे। 141 टी20 मैचों में मैक्सवेल के ने पांच शतकों और 12 अर्धशतकों की मदद से 2819 रन बनाए।

यह भी पढ़ें- Ranji Trophy Round-up: हर्ष दुबे का ऐतिहासिक करिश्मा, एक ही पारी में झटके 9 विकेट; मोहम्मद शमी ने भी दिखाया जलवा

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: जसप्रीत बुमराह की कमी खलेगी, टीम इंडिया का सिरदर्द बढ़ा सकती है अनुभवहीन गेंदबाजी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।