यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
IND vs AUS: VIDEO- Rohit के दनदनाते शॉट को Maxwell ने किया कैच में तब्दील, खुद हैरान रह गया कंगारू ऑलराउंडर
राजकोट में खेले जा रहे तीसरे वनडे में कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला जमकर बोला। हिटमैन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 81 रन की तेज तर्रार पारी खेली। रोहित ...और पढ़ें

HighLights
- ग्लैन मैक्सवेल ने रोहित शर्मा का एक हाथ से शानदार कैच लपका।
- रोहित शर्मा ने तीसरे वनडे में खेली 81 रन की दमदार पारी।
- ग्लेन मैक्सवेल ने झटके चार विकेट।
नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का तीसरा और आखिरी वनडे मैच राजकोट में खेला जा रहा है। कंगारू टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोर बोर्ड पर 7 विकेट खोकर 352 रन लगाए हैं। लक्ष्य का पीछा करते हुए कप्तान रोहित शर्मा ने भारतीय टीम को धमाकेदार शुरुआत दी।
रोहित का बल्ला जमकर बोला और उन्होंने महज 57 गेंदों पर 81 रन की आतिशी पारी खेली। हिटमैन की पारी का अंत ग्लेन मैक्सवेल ने लाजवाब कैच लपकते हुए किया। रोहित के बल्ले से निकले दनदनाते हुए शॉट को मैक्सवेल ने फॉलो थ्रो में कैच में तब्दील कर दिया।
मैक्सवेल ने पकड़ा हैरतअंगेज कैच
दरअसल, रोहित शर्मा क्रीज पर सेट नजर आ रहे थे। भारतीय कप्तान के बल्ले से जमकर चौके-छक्कों की बरसात हो रही थी। टीम इंडिया काफी तेजी से लक्ष्य की तरफ बढ़ रही थी। मुख्य गेंदबाजों की हो रही जमकर पिटाई को देखते हुए कप्तान पैट कमिंस ने गेंद ग्लेन मैक्सवेल के हाथों में थमाई।
Warra catch by maxwell 🔥😂
Rohit played brilliantly as always pic.twitter.com/cRTtisPKv9
— Ahsaan Elahi (@Callme_ahsaan) September 27, 2023
इनिंग के 21वें ओवर में मैक्सवेल की गेंद पर सामने की ओर हिटमैन ने जोरदार प्रहार किया, पर वह गेंद को नीचे नहीं रख सके। मैक्सवेल ने बहादुरी दिखाते हुए अपने फॉलो थ्रो में गेंद की तरफ हाथ बढ़ाया और एक हाथ से कैच लपक लिया। कैच पकड़ने के बाद कंगारू ऑलराउंडर खुद अपने आप से हैरान नजर आया।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- IND vs AUS: Team India को चीयर करने पहुंचा 'खास मेहमान', कोहली-अश्विन ने लगाया गले, द्रविड़ भी हुए खुश- VIDEO
गेंदबाजी में किया मैक्सवेल ने कमाल
बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाने वाले ग्लेन मैक्सवेल ने गेंदबाजी में अपना जलवा बिखेरा। मैक्सवेल ने राजकोट में खेले जा रहे तीसरे वनडे मुकाबले में अपने 10 ओवर के स्पेल में सिर्फ 40 रन खर्च किए और चार विकेट निकाले। मैक्सवेल ने रोहित के साथ-साथ विराट कोहली, वॉशिंगटन सुंदर और श्रेयस अय्यर को क्लीन बोल्ड करते हुए पवेलियन की राह दिखाई।