यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
LPL 2024: रन आउट होने के बाद Glenn Phillips का फूटा गुस्सा, हवा में उछाला बैट; ड्रेसिंग रूम में पहुंचते ही पटका
लंका प्रीमियर लीग के एक मैच में रन आउट होने के बाद ग्लेन फिलिप्स को गुस्सा में देखा गया। दुर्भाग्यपूर्ण से हुए आउट के बाद ग्लेन फिलिप्स ने तीन बार अपन ...और पढ़ें

HighLights
- LPL 2024 में रन आउट होने पर गुस्सा हुए ग्लेन फिलिप्स
- कैंडी ने कोलंबो को हराकर क्वालीफायर-2 में बनाई जगह
- ग्लेन फिलिप्स ने तीन बार फेंका अपना बल्ला
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स को लंका प्रीमियर लीग के एलिमिनेटर में दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रनआउट होने के बाद गुस्से में देखा गया। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने मैच में सिर्फ एक गेंद का सामना किया और पवेलियन जाते समय तीन बार अपना बल्ला फेंका। अब इसका वीडियो वायरल हो रहा है।
यह घटना कोलंबो की पारी के तीसरे ओवर में हुई। एंजेलो मैथ्यूज ने एक लेंथ बॉल फेंकी और फिलिप्स ने उसे कवर की तरफ खेला। कवर पर खड़े फील्डर ने गेंद को तेजी से फील्ड की और विकेटकीपर के पास थ्रो किया। कीवी बल्लेबाज ने रन लेने की कोशिश की, लेकिन उनके साथी रहमानुल्लाह गुरबाज ने जोखिम भरे सिंगल से बचने के लिए मना कर दिया और फिलिप्स रन आउट हो गए।
हवा में उछाला बल्ला
आउट होने के बाद फिलिप्स ने बल्ला हवा में उछाला और फिर डगआउट के पास फेंका। इसके बाद ड्रेसिंग रूम में पहुंचने से पहले ही बल्ले को फेंक दिया। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ग्लेन फिलिप्स एलपीएल 2024 में कोलंबों की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्ले थे। उन्होंने नौ मैच में 140.78 की स्ट्राइक रेट से 252 रन बनाए, जिसमें तीन अर्धशतक शामिल थे।
Runout Hone Ka Dukh ek Cricketer he smjh sakta hai 🥺💔 Apke sath Kabhi Hua esa ?#LPL2024pic.twitter.com/qQKy9kGzef
— Abdullah Zafar (@Arain_417) July 18, 2024
कैंडी ने कोलंबो को दी शिकस्त
मैच की बात करें तो कैंडी फाल्कन्स ने LPL 2024 के एलिमिनेटर में कोलंबो स्ट्राइकर्स को दो विकेट से हराकर क्वालीफायर-2 में जगह बनाई। पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलंबों ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए। कैंडी आठ गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। शनिवार को कैंडी क्वालीफायर-2 में जाफना किंग्स से भिड़ेगी।