GT vs RCB, IPL 2026 Final Pitch: आरसीबी या गुजरात?अहमदाबाद की पिच किसे करेगी सपोर्ट?
IPL 2026 Final Pitch & Weather: आईपीएल 2026 फाइनल मैच आरसीबी और जीटी के बीच खेला जाना है। आज ये मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रात 7 बजकर 3 ...और पढ़ें
-1780200570005_m.webp)
IPL 2026 Final Pitch: RCB vs GT मैच के लिए अहमदाबाद की पिच कैसा खेलेगी?
HighLights
IPL 2026 Final मैच आज
RCB और GT के बीच खेला जाएगा आईपीएल 2026 का फाइनल मैच
अहमदाबाद की पिच कैसा खेलेगी?
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IPL Final 2026 Ahmedabad Pitch Report: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम रविवार (31 मई) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL)2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस (GT) से भिड़ेगी। आरसीबी ने क्वालिफायर-1 में गुजरात टाइटंस को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।
वहीं, गुजरात टाइटंस ने क्वालिफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स को हराकर आईपीएल 2026 के फाइनल में एंट्री की। दोनों ही टीमों अपने दूसरे आईपीएल ट्रॉफी को जिताने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। ऐसे में फाइनल मैच से पहले आइए जानते हैं अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच कैसा खेलेगी?
GT vs RCB Pitch: कैसा खेलेगी नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट?
IPL 2026 Final Pitch & Weather: आईपीएल 2026 फाइनल मैच आरसीबी और जीटी के बीच खेला जाना है। आज ये मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रात 7 बजकर 30 मिनट से खेला जाएगा।
आईपीएल 2026 में नरेद्र मोदी स्टेडियम में कुल अब तक 7 मैच खेले जा चुके हैं। आज 8वां मैच आईपीएल 2026 का फाइनल के तौर पर खेला जाएगा। अभी तक खेले गए 7 मैचों में सबसे बड़ा स्कोर गुजरात टाइटंस ने ही बनाया। जीटी ने 21 मई को सीएसके के खिलाफ खेले गए मैच में इस मैदान पर पहले बैटिंग करते हुए 229/4 का स्कोर खड़ा किया।
7 मैचों में से 5 मैच तो गुजरात टीम ने ही जीते, जबकि एक मैच में जीटी टीम को राजस्थान रॉयल्स से 6 रन से हार और एक मैच में जीटी की टीम को एमआई के हाथों 99 रन से हार मिली। उस मैच में जीटी टीम 15.5 ओवर में 100 रन पर ऑलआउट हो गई थी।
खबरें और भी
यानी एक तरह से देखा जाए तो 7 में से सिर्फ 2 बार ही यहां 200 प्लस का स्कोर बन पाया है। इस सीजन इस मैदान पर गुजरात टाइटंस की टीम ने आरसीबी को 4 विकेट से हराया था और कुल 7 में से 5 बार यहां जीटी की टीम मैच इस सीजन जीत चुकी है, जिससे उनका पलड़ा होम ग्राउंड में भारी माना जा रहा है।
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आरसीबी इस सीजन
- खेले गए मैच- 1
- जीते-0
- हार-1
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात इस सीजन
- खेले गए मैच- 7
- जीते-5
- हारे-2
Narendra Modi Stadium IPL Stats
- कुल मैच खेले गए -51
- पहले बैटिंग करते हुए जीते- 26
- बाद में बैटिंग करने वाली टीम ने जीते- 25
- टॉस भी और मैच भी जीतने वाली टीम- 23
- टॉस हारने के बाद मैच जीतने वाली टीम-28
- बेनतीजा-0
- हाईएस्ट व्यक्तिगत पारी- 129 (शुभमन गिल- जीटी बनाम एमआई- 2023)
- बेस्ट बॉलिंग- 5/10 (मोहित शर्मा- जीटी बनाम एमआई-2023)
- हाईएस्ट टीम पारी- 243/5 (PBKS बनाम जीटी मैच)- 2025
- सबसे कम टीम पारी- 86 (हैदराबाद ऑलआउट बनाम जीटी- 2026)
- पहली बार का औसत स्कोर- 178
IPL 2026 Final Rain Rule: अगर RCB vs GT मैच बारिश से धुला?
भारतीय मौसम विभाग ने अहमदाबाद (IPL Final 2026 Ahmedabad Weather Today) समेत गुजरात के कई इलाकों में गरज, बिजली और बारिश का अलर्ट जारी किया है। आज अहमदाबाद में गरज के साथ सामान्य से मध्यम बारिश होने की संभावना है। अगर बारिश आईपीएल 2026 मैच में खलल डालती है, तो आईपीएल के प्लेऑफ नियमों के अनुसार, फाइनल मैच के लिए रिजर्व डे रखा गया है। मैच पूरा कराने के लिए मुख्य दिन और रिजर्व डे दोनों पर 120-120 मिनट का एक्ट्रा समय भी उपलब्ध रहेगा।
अगर बारिश की वजह से मैच पूरा नहीं हो पाता तो पहले ओवरों की कटौती कर मैच कराने की कोशिश की जाएगी। दोनों टीमों को कम से कम 5-5 ओवर का मैच खेलना होगा। अगर मैच शुरू होने के बाद बारिश बाधा डालती है तो विजेता तय करने के लिए डीएलएस नियम लागू किया जाएगा। समय कम होने पर मौसम अनुमति देता है तो सुपर ओवर के जरिए भी नतीजा निकाला जा सकता है।
अगर मौसम फाइनल और रिजर्व डे दोनों दिन मैच या सुपर ओवर कराने लायक भी न हो तो लीग चरण की अंक तालिका में सबसे पहले स्थान पर रहने वाली टीम को विजेता घोषित कर दिया जाता है।
यह भी पढ़ें- IPL इतिहास के सबसे रोमांचक Final, जीत की दहलीज पर टूटा सपना; 1 रन से फिसली ट्रॉफी
