Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    GT vs RR: कौन हैं गुजरात टाइटंस के गेंदबाज अशोक शर्मा? IPL 2026 की सबसे तेज गेंद डालकर मचाई सनसनी

    Updated: Sat, 04 Apr 2026 10:23 PM (IST)

    राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में गुजरात टाइटंस के गेंदबाज अशोक शर्मा ने सनसनी मचा दी। उन्होंने आईपीएल 2026 की सबसे तेज गेंद डाली। ...और पढ़ें

    कौन हैं अशोक शर्मा?

    कौन हैं अशोक शर्मा?

    HighLights

    1. गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला

    2. कौन हैं गुजरात के अशोक शर्मा?

    3. अशोक शर्मा ने डाली आईपीएल 2026 की सबसे तेज गेंद

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। गुजरात टाइटंस के 23 वर्षीय तेज गेंदबाज अशोक शर्मा ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में तहलका मचा दिया। अशोक ने 154 से अधिक की गति से गेंदबाजी कर सभी को चौंका दिया और इसके बाद उनकी चर्चा चारों तरफ होने लगी है। उन्होंने राजस्थान के खिलाफ मुकाबले में आईपीएल 2026 की सबसे तेज गेंद फेंकी और एनरिक नॉर्ट्जे का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

    अशोक ने पंजाब के खिलाफ मुकाबले में अपना आईपीएल डेब्यू किया था। हालांकि, अपने दूसरे मैच में उन्होंने सनसनी मचा दी। अशोक पिछले कई सालों से आईपीएल की कई फ्रेंचाइजियों के साथ जुड़े रहे हैं। उन्हें गुजरात ने 2026 में अपने साथ जोड़ा और डेब्यू का मौका दिया। अपने दूसरे मैच में ही शर्मा ने अपनी प्रतिभा दिखाई और तेज गति से गेंदबाजी कर सभी चौंका दिया है।

    कौन हैं गुजरात टाइटंस के गेंदबाज अशोक शर्मा?

    अशोक शर्मा 23 वर्ष के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं। उनका जन्म 17 जून 2002 को राजस्थान में हुआ था। उन्होंने अपनी तेज गति और स्विंग करने की क्षमता से कई लोगों को प्रभावित किया था। शर्मा गेंद को दोनों तरफ से स्विंग करा सकते हैं। वे पहले राजस्थान रॉयल्स के लिए नेट बॉलर रह चुके हैं। उन्होंने ट्रायल के दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स को भी प्रभावित किया था और 2022 में उन्हें केकेआर ने 55 लाख रुपए में अपने साथ जोड़ा था।

    आईपीएल 2025 के दौरान अशोक राजस्थान में चले गए, जहां वे नेट गेंदबाज रहे। इसके बाद 2026 के ऑक्शन में गुजरात ने 90 लाख रुपए में अपनी टीम में शामिल किया था। उनका डेब्यू पंजाब के खिलाफ मुकाबले में हुआ, जहां उन्होंने एक विकेट हासिल किया था। राजस्थान के खिलाफ मुकाबले में भी दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने 4 ओवर में 37 रन खर्च करते हुए एक विकेट अपने नाम किए। उन्होंने अब तक 11 टी20 मैच अपने करियर में खेले हैं और 33 विकेट अपने नाम किए हैं।

    खबरें और भी

    IPL 2026 की सबसे तेज गेंद

    अशोक ने आईपीएल 2026 की सबसे तेज गेंद डाली। उन्होंने 154.2 की गति से गेंदबाजी की। इससे पहले सीजन में सबसे तेज गेंद डालने का रिकॉर्ड नॉर्ट्जे के नाम पर दर्ज था। उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 150.9 की गति से गेंदबाजी की थी। तीसरे स्थान पर कार्तिक त्यागी का नाम है, जिन्होंने 149.7 की गति से गेंदबाजी की थी।

    यह भी पढ़ें- PSL 2026: फखर जमान को बॉल टेम्परिंग में फंसाने के लिए क्या कराची किंग्स ने रची थी साजिश? खुलासे से मचा हंगामा

    यह भी पढ़ें- DC vs MI: रोहित शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स को बनाया 'बेवकूफ', कुलदीप की हरकत देख करा दिया बहुत बड़ा नुकसान