Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IPL 2026 से पहले गुजरात टाइटंस ने अपने कोचिंग स्टाफ में किया बड़ा बदलाव, विश्व विजेता खिलाड़ी को किया शामिल

    Updated: Tue, 10 Mar 2026 10:59 PM (IST)

    गुजरात टाइटंस ने आगामी इंडियन प्रीमियर लीग सीज़न के लिए ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन को अपना बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया है। दो बार ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. गुजरात टाइटंस ने मैथ्यू हेडन को बल्लेबाजी कोच बनाया

    2. हेडन दो बार के विश्व कप विजेता पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हैं

    3. वह पिछले सत्र के सहायक कोच मैथ्यू वेड की जगह लेंगे

    पीटीआई, अहमदाबाद। गुजरात टाइटंस ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आगामी सत्र के लिए ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन को बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया है। फ्रेंचाइजी ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। दो बार के वनडे विश्व कप विजेता और अपने जमाने के सबसे प्रभावशाली प्रारंभिक बल्लेबाजों में से एक हेडन का अंतरराष्ट्रीय करियर शानदार रहा है।

    उन्हें टी-20 में बल्लेबाजी का व्यापक अनुभव है और वह इसकी बारीकियों को समझते हैं। हेडन ने सभी प्रारूपों में 273 अंतरराष्ट्रीय मैचों में ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व किया, जिसमें उन्होंने 15,000 से अधिक रन बनाए और आईसीसी के कई टूर्नामेंट में जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। गुजरात टाइटंस के क्रिकेट निदेशक विक्रम सोलंकी ने कहा कि मैथ्यू की नियुक्ति हमारे सफर के महत्वपूर्ण मोड़ पर की गई है।

    मैथ्यू वेड की लेंगे जगह

    शीर्ष स्तर पर उनका अनुभव और उभरती प्रतिभाओं को मार्गदर्शन देने की उनकी क्षमता आगामी सत्र में हमारे लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। हेडन ने कहा कि अच्छी बल्लेबाजी दबाव बनाती है। शानदार बल्लेबाजी खेल पर अपना दबदबा बनाती है। गुजरात टाइटंस में हम यही मानक स्थापित करना चाहते हैं। हेडन ने आईपीएल में भी 32 मैच खेले हैं। वह ऑस्ट्रेलिया के अपने पूर्व साथी मैथ्यू वेड की जगह लेंगे जो पिछले सत्र में गुजरात टाइटंस के सहायक कोच थे।

    यह भी पढ़ें- T20 World Cup जीतने के बाद अपने घर पहुंचे टीम इंडिया के खिलाड़ी, सूर्या-ईशान का हुआ जोरदार स्वागत

    यह भी पढ़ें- ICC ने जारी की ताजा रैंकिंग, न्यूजीलैंड की कप्तान अमेलिया केर ने लगाई लंबी छलांग; मंधाना का क्या रहा हाल?

    खबरें और भी