Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Gujarat Titans full squad, IPL Auction 2026: जेसन होल्‍डर रहे मिनी नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ी, अब ऐसा है गुजरात टाइटंस का पूरा स्‍क्‍वाड

    Updated: Tue, 16 Dec 2025 11:16 PM (IST)

    GT full squad, IPL 2026 Auction: गुजरात टाइटंस ने मंगलवार को अबूधाबी में संपन्‍न आईपीएल 2026 मिनी नीलामी के जरिये अपना मजबूत स्‍क्‍वाड तैयार किया है। ...और पढ़ें

    Gujarat Titans full squad: शुभमन गिल

    Gujarat Titans full squad: शुभमन गिल

    HighLights

    1. आईपीएल 2026 के लिए मिनी नीलामी अबुधाबी में संपन्‍न

    2. गुजरात टाइटंस ने अपना 25 सदस्‍यीय स्‍क्‍वाड तैयार किया

    3. गुजरात टाइटंस ने जेसन होल्‍डर को 7 करोड़ रुपये में खरीदा

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। Gujarat Titans IPL Auction 2026: गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2026 के लिए अपना मजबूत स्‍क्‍वाड तैयार कर लिया है। गुजरात ने मंगलवार को अबूधाबी में संपन्‍न मिनी नीलामी में कुल पांच खिलाड़ी खरीदे, जिसमें से तीन विदेशी रहे। फ्रेंचाइजी ने कैरेबियाई ऑलराउंडर जेसन होल्‍ड पर सबसे ज्‍यादा रकम 7 करोड़ रुपये खर्च किए। इंग्लिश ओपनर को बेस प्राइस में पाकर गुजरात ने चतुराई दिखाई। चलिए नजर डालते हैं कि गुजरात टाइटंस का नीलामी के बाद स्‍क्‍वाड कैसा तैयार हुआ है।

    नीलामी के दिन बिकने वाले खिलाड़‍ियों की लिस्‍ट

    अशोक शर्मा - अशोक शर्मा का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 30 लाख रुपये है। केकेआर और सीएसके ने पैडल उठाए। सीएसके ने अपने पैर पीछे खींचे। राजस्‍थान रॉयल्‍स जंग में कूद गया। केकेआर में अशोक को खरीदने का उतावलापन साफ दिख रहा है। राजस्‍थान और केकेआर दोनों अशोक को नेट्स पर देख चुके हैं। गुजरात टाइटंस 80 लाख की बोली के साथ मैदान में उतरा। केकेआर ने बोली लगाना जारी रखी। गुजरात टाइटंस ने 90 लाख रुपये में अशोक शर्मा को खरीदा।

    जेसन होल्‍डर - वेस्‍टइंडीज के ऑलराउंडर जेसन होल्‍डर का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये है। चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स और गुजरात टाइटंस के बीच होल्‍डर को खरीदने की जंग देखने को मिली। होल्‍डर की बोली 5 करोड़ के पार पहुंची। चेन्‍नई-गुजरात में कैरेबियाई खिलाड़ी के लिए जबरदस्‍त घमासान। सीएसके ने अपने पैर पीछे खींचे। गुजरात टाइटंस ने 7 करोड़ रुपये में जेसन होल्‍डर को खरीदा।

    पृथ्‍वी राज - पृथ्‍वी राज का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 30 लाख रुपये है। गुजरात टाइटंस ने बेस प्राइस में खरीदा।

    ल्‍यूक वुड - इंग्‍लैंड के तेज गेंदबाज ल्‍यूक वुड का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 75 लाख रुपये है। गुजरात टाइटंस ने बेस प्राइस में खरीदा।

    टॉम बैंटन - इंग्‍लैंड के ओपनर टॉम बैंटन का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये है। गुजरात टाइटंस ने बेस प्राइस में खरीदा।

    20 खिलाड़ी, जिन्‍हें रिटेन किया गया

    अनुज रावत, ग्‍लेन फिलिप्‍स, गुरनूर सिंह बराड़, ईशांत शर्मा, जयंत यादव, जोस बटलर, कगिसो रबाडा, कुमार कुशाग्र, मानव सुथार, मोहम्‍मद सिराज, मोहम्‍मद अर्शद खान, निशांत सिंधू, प्रसिद्ध कृष्‍णा, आर साई किशोर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, साई सुदर्शन, शाहरुख खान, शुभमन गिल, वॉशिंगटन सुंदर।

    खबरें और भी

    पिछले सीजन में प्रदर्शन

    गुजरात टाइटंस ने पिछले सीजन में दमदार प्रदर्शन किया और प्‍लेऑफ में जगह बनाई थी। मुंबई इंडियंस ने एलिमिनेटर मैच में गुजरात को 20 रन से मात देकर उसके अभियान का अंत किया था। शुभमन गिल के नेतृत्‍व वाली गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2025 का अभियान प्‍वाइंट्स टेबल में तीसरे स्‍थान पर रहते हुए किया था। जीटी ने 14 मैच खेले, जिसमें 9 जीते जबकि पांच गंवाए थे।

    गुजरात टाइटंस का पूरा स्‍क्‍वाड

    अनुज रावत, ग्‍लेन फिलिप्‍स, गुरनूर सिंह बराड़, ईशांत शर्मा, जयंत यादव, जोस बटलर, कगिसो रबाडा, कुमार कुशाग्र, मानव सुथार, मोहम्‍मद सिराज, मोहम्‍मद अर्शद खान, निशांत सिंधू, प्रसिद्ध कृष्‍णा, आर साई किशोर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, साई सुदर्शन, शाहरुख खान, शुभमन गिल, वॉशिंगटन सुंदर, अशोक शर्मा (90 लाख रुपये), जेसन होल्‍डर (7 करोड़ रुपये), पृथ्‍वी राज (30 लाख रुपये), ल्‍यूक वुड (75 लाख रुपये) और टॉम बैंटन (2 करोड़ रुपये)। 

    यह भी पढ़ें- IPL 2026 GT Retain and Released Player List: गुजरात टाइटंस ने तूफानी गेंदबाज को किया रिलीज, सुंदर का भी हुआ फैसला, देखिए लिस्ट

    यह भी पढ़ें- GT vs MI: हार से तिलमिलाए कप्तान Shubman Gill, IPL 2025 से बाहर होने पर बोले- इससे मदद नहीं मिलती जब आप...

    यह भी पढ़ें- GT की हार के बाद इमोशनल हुए फैंस; स्टैंड्स में बैठे ही रोने लगीं Gill की बहन; कोच नेहरा के बेटे का भी टूटा दिल