Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    गीता बसरा को पाने के लिए हरभजन सिंह ने बेले पापड़, 8 साल तक किया इंतजार, 1 गाने ने बना दिया था दीवाना

    Updated: Wed, 03 Jul 2024 06:00 AM (IST)

    भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह का दिल एक बॉलीवुड एक्ट्रेस गीता बसरा पर आ गया था और उन्हें पाने के लिए इस गेंदबाज ने जमकर मेहनत की। शुर ...और पढ़ें

    हरभजन सिंह ने बॉलीवुड अभिनेत्री गीता बसरा से की है शादी (PC- Harbhajan Singh Insta)
    हरभजन सिंह ने बॉलीवुड अभिनेत्री गीता बसरा से की है शादी (PC- Harbhajan Singh Insta)

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। क्रिकेट और बॉलीवुड का कनेक्शन काफी पुराना है। कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने भारतीय क्रिकेटरों से शादी की है। ये जोड़ियां हमेशा चर्चा में रहीं। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का नाम इसमें सबसे ज्यादा लिया जाता है। लेकिन भारतीय टीम के पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह भी एक अभिनेत्री पर दिल हार बैठे थे। ये अभिनेत्री हैं गीता बसरा। हरभजन सिंह का आज जन्मदिन है और इस मौके पर हम आपको उनकी लव स्टोरी के बारे में बता रहे हैं।

    गीता बसरा का एक गाना देख हरभजन सिंह उनके मुरीद हो गए थे और उनसे मिलना चाहते थे। हरभजन सिंह ने खुद एक शो में इस बात का खुलासा किया था। गीता ने शुरू में हरभजन को जमकर इग्नोर किया था लेकिन ये हरभजन सिंह का प्यार ही था जिसके कारण उन्हें झुकना पड़ा।

    यह भी पढ़ें- David Miller के रिटायरमेंट की उड़ी थी खबर, अब साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज ने बताई क्या है हकीकत, जानिए पूरा सच

    युवराज सिंह ने की मदद

    हरभजन सिंह ने बताया था कि उन्होंने गीता की फिल्म द ट्रेन का गाना वो अजनबी देखा था। इस गाने में गीता उन्हें काफी पसंद आईं थी और हरभजन उनसे मिलना चाहते थे। तब हरभजन अपने बचपन के दोस्त युवराज सिंह के साथ इंग्लैंड में थे। हरभजन ने बताया कि युवराज के बॉलीवुड में अच्छे कॉन्टैक्ट थे और इसलिए भज्जी ने उनसे मदद मांगी। फिर हरभजन सिंह के बाद उनका नंबर आया।

    हरभजन ने गीता को मैसेज किया और कॉफी डेट के लिए पूछा। लेकिन गीता ने हरभजन के मैसेज को इग्नोर किया और कोई जवाब नहीं दिया।

    वर्ल्ड कप जीतने के बाद दी बधाई

    इस बीच भारतीय टीम ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप-2007 में जीत हासिल की। इस जीत के बाद गीता ने हरभजन को मैसेज किया और बधाई दी। यहां से इन दोनों की थोड़ी बहुत बात शुरू हुई। फिर गीता ने हरभजन सिंह से मदद मांगी। गीता ने हरभजन सिंह ने आईपीएल के टिकट मांगे जो उन्होंने दिलवा दिए लेकिन मैच देखने गीता नहीं बल्कि उनका दोस्त पहुंचा था।

    खबरें और भी

    हरभजन के मदद करने के बाद गीता ने सोचा कि उन्हें कर्टसी के लिए हरभजन सिंह के साथ कॉफी डेट पर जाना चाहिए। इस तरह तकरीबन 1 साल के अंतराल के बाद हरभजन और गीता की पहली डेट हुई। लेकिन इसके बाद भी गीता हरभजन को डेट करने के मूड में नहीं थी। बाद में कुछ दोस्तों के समझाने और भज्जी से लगातार बातचीत करने के बाद गीता का मन बदल गया और उन्होंने हरभजन सिंह के साथ डेटिंग शुरू की।

    तकरीन आठ साल डेटिंग करने के बाद दोनों के बीच में प्यार पनपा और अक्टूबर 2015 में इन दोनों ने शादी कर ली। जुलाई 2016 को इन दोनों को एक बेटी हुई जिसका नाम उन्होंने हिनाया रखा। इन दोनों की शादी को नौ साल हो गए हैं और दोनों हंसी-खुशी साथ में जिंदगी का लुत्फ ले रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- रिटायरमेंट से पहले James Anderson ने बरसाई आग, लहराती गेंदों के सामने कांपे बल्लेबाज, 7 विकेट झटक विपक्षी टीम को किया ढेर