यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'येलो कच्छे वाला', शिखर धवन की पोस्ट पर हरभजन सिंह ने लिए मजे, वायरल हो गया भज्जी का जवाब
शिखर धवन लंबे समय से भारतीय टीम से दूर चल रहे हैं। हालांकि वह IPL में खेलते हुए नजर आते हैं। धवन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। हाल ही में बांए ...और पढ़ें

HighLights
- लंबे समय से इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेले शिखर धवन
- IPL 2024 के दौरान चोटिल हो गए थे शिखर धवन
- शिखर धवन IPL में दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। शिखर धवन लंबे समय से भारतीय क्रिकेट टीम से दूर चल रहे हैं। हालांकि, वह IPL में खेलते हुए नजर आते हैं। धवन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। हाल ही में बांए हाथ के बल्लेबाज शिखर धवन ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की।
इसमें वह नाव की सवारी करते नजर आ रहे हैं। शिखर धवन ने पीले रंग का शॉर्ट्स पहना हुआ है। धवन की इस पोस्ट पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने उनके मजे लिए। अब भज्जी का रिप्लाई काफी वायरल हो रहा है।
धवन ने इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर
शिखर धवन ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। इसमें वह पीले रंग के शॉर्ट्स में एक नाव पर खड़े हैं। तस्वीर के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा, कौन से व्यू बैटर है? इस पोस्ट पर हरभजन सिंह ने कमेंट किया'येलो कच्छे वाला'। IPL 2024 में धवन कंधे की चोट के कारण सभी मुकाबले नहीं खेल पाए थे। उन्होंने 14 में से सिर्फ 6 मैच ही खेले थे। इसके बाद उन्होंने एक टॉक शो भी होस्ट किया था।
ये भी पढ़ें: 'मैं मिताली राज से शादी कर रहा हूं...' Shikhar Dhawan रचाएंगे दूसरा ब्याह? जानिए क्या है सच्चाई
शिखर धवन के करियर पर एक नजर
- इंटरनेशनल क्रिकेट में शिखर धवन के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने 34 टेस्ट, 167 वनडे और 68 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं।
- टेस्ट की 58 पारियों में उन्होंने 40.61 की औसत और 66.94 की स्ट्राइक रेट से 2315 रन बनाए हैं। टेस्ट में उनके नाम 5 अर्धशतक और 7 शतक दर्ज हैं।
- वनडे की 164 पारियों में शिखर धवन ने 6793 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 39 अर्धशतक और 17 शतक जड़े हैं।
- टी20 इंटरनेशनल की 66 पारियों में धवन के नाम 1759 रन हैं। इस फॉर्मेट में वह अब तक 11 अर्धशतक ठोक चुके हैं।
- धवन 2008 से IPL खेल रहे हैं। उन्होंने 222 मुकाबलों में 6769 रन बनाए हैं। वह लीग में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।