विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Anant Ambani Sangeet Ceremony: भाई-भाभी के साथ पहुंचे हार्दिक पांड्या, नताशा नहीं आईं नजर; तलाक की अफवाहों को मिली हवा

Published: Sat, 06 Jul 2024 09:39 AM (IST)

टी20 वर्ल्ड कप 2024 विजेता हार्दिक पांड्या अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की संगीत सेरेमनी में शामिल हुए। इस दौरान ...और पढ़ें

अनंत अंबानी की संगीत सेरेमनी में शामिल हुए हार्दिक और क्रुणाल।
अनंत अंबानी की संगीत सेरेमनी में शामिल हुए हार्दिक और क्रुणाल।

HighLights

  1. अनंत अंबानी की संगीत सेरेमनी में शामिल हुए हार्दिक पांड्या
  2. बड़े भाई और भाभी के साथ नजर आए हार्दिक
  3. नताशा के कहीं न दिखने से तलाक की अफवाहों को मिली हवा

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम को वर्ल्ड चैंपियन बनाने के बाद ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या शुक्रवार को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की संगीत सेरेमनी में शामिल हुए। इस दौरान वह भाई क्रुणाल पांड्या, भाभी पंखुरी और विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन के साथ नजर आए। उनके अकेले जाने से एक बार फिर पत्नी नताशा स्तांकोविक के साथ उनके तलाक की अफवाहें आने लगी हैं। आईपीएल के बाद यह पहला मौका है, जब हार्दिक पांड्या किसी इवेंट में नजर आएं हैं।

शुक्रवार को हार्दिक पांड्या काले रंग का कुर्ता और जैकेट पहनकर संगीत में पहुंचे। वह काफी खुश और डैशिंग नजर आ रहे थे। उनके चेहरे पर वर्ल्ड चैंपियन बनने की खुशी साफ नजर आ रही थी। हार्दिक ने पहले अकेले तो बाद में परिवार को बुलाया। इसमें भाई क्रुणाल पांड्या, भाभी पंखुरी और बल्लेबाज ईशान किशन शामिल रहे। उनके साथ फोटो खिंचवाई। हार्दिक पांड्या की फैमली फोटो में नताशा नजर नहीं आईं।

फिर शुरू हुईं तलाक की अफवाहें

अनंत और राधिका की संगीत सेरेमनी में हार्दिक पांड्या के अकेले पहुंचने के बाद एक बार फिर नताशा और हार्दिक के तलाक की अफवाहें शुरू कर दी। सोशल मीडिया पर फैंस का कहना है कि हार्दिक ने एक तरह से अपने तलाक की अफवाहों को सच साबित कर दिया। बता दें कि इससे पहले अंबानी परिवार के हर कार्यक्रम में नताशा हार्दिक के साथ नजर आती रही थीं।

यह भी पढे़ं- रोहित-कोहली के संन्‍यास के बाद अब सुरेश रैना ने BCCI से कर दी खास मांग, इसे भी रिटायर करने को कहा

नताशा ने नहीं दी बधाई

बता दें कि भारत के टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद देशवासियों ने टीम को जीत की बधाई दी। भारत के वर्ल्ड कप जीतने के बाद नताशा ने न तो कोई स्टोरी डाली और न ही कोई पोस्ट किया। इतना ही नहीं हार्दिक पांड्या का घर पर शानदार वेलकम किया गया। यहां भी हार्दिक अपने बेटे और परिवार के साथ नजर आए लेकिन नताशा दिखाई नहीं दीं।

यह भी पढे़ं- नताशा भाभी कहां हैं... फैंस ने हार्दिक पांड्या से किया सवाल, ऑलराउंडर ने बेटे अगस्‍त्‍या के साथ मनाया जश्‍न

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।