विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

T20 World Cup 2024: Hardik Pandya ने आखिरी ओवर करके दक्षिण अफ्रीकी खेमे में फैला दी मायूसी, भारत को चैंपियन बनाकर ही लिया दम

Published: Sun, 30 Jun 2024 07:00 AM (IST)

भारतीय क्रिकेट टीम ने शनिवार को सालों से चले आ रहे आईसीसी खिताब का सूखा खत्‍म किया। बारबाडोस के केंसिंग्टन ...और पढ़ें

हार्दिक पांड्या ने आखिरी ओवर में दिए 7 रन। इमेज- बीसीसीआई
हार्दिक पांड्या ने आखिरी ओवर में दिए 7 रन। इमेज- बीसीसीआई

HighLights

  1. हार्दिक पांड्या ने 3 ओवर गेंदबाजी की और 3 विकेट चटकाए
  2. हार्दिक पांड्या ने 2 गेंदों पर नाबाद 5 रन भी बनाए
  3. हार्दिक पांड्या ने आखिरी ओवर में किए 2 शिकार

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंतजार की घड़ियां आखिरकार खत्‍म हो गई हैं। टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 के फाइनल में भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को 7 रन से हराकर ट्रॉफी पर कब्‍जा जमाया। यूं तो भारत की जीत के हीरो विराट कोहली रहे। विराट ने 59 गेंदों पर 76 रन की पारी खेली। वहीं हार्दिक पांड्या ने सबसे ज्‍यादा 3 विकेट चटकाए। भारत की ओर से आखिरी ओवर भी हार्दिक पांड्या ने ही किया। इस ओवर में उन्‍होंने साउथ अफ्रीका को 16 रन नहीं बनाने दिए।

पहली ही गेंद पर किया मिलर का शिकार

20वें ओवर में भारतीय ऑलराउंडर ने 8 रन देकर 2 महत्‍वपूर्ण विकेट चटकाया। ओवर की पहली ही गेंद पर हार्दिक ने डेविड मिलर का शिकार किया। खतरनाक होते जा रहे मिलर का सूर्यकुमार यादव ने बाउंड्री पर बेहतरीन कैच लपका। यहीं से भारतीय टीम की जीत की आस जागी।

दूसरी गेंद पर कगिसो रबाडा ने चौका लगाया। तीसरी गेंद पर बाई का 1 रन मिला। चौथ‍ी गेंद पर लेग बाई का 1 रन बना। अगली गेंद हार्दिक ने वाइड की। 5वीं गेंद पर कगिसो रबाडा का विकेट गिरा। ओवर की आखिरी गेंद पर एनरिक नॉर्टजे ने 1 रन लिया और भारतीय टीम ने ट्रॉफी अपने नाम की।

ये भी पढ़ें: कपिल देव, महेंद्र सिंह धोनी की खास लिस्ट में हुई Rohit Sharma की एंट्री, भारतीय टीम चौथी बार बनी वर्ल्‍ड चैंपियन

हार्दिक पांड्या ने किफायती गेंदबाजी की

मुकाबले में हार्दिक पांड्या के प्रदर्शन की बात करें तो उन्‍होंने 3 ओवर गेंदबाजी की। इस दौरान उन्‍होंने 6.70 की किफायती इकॉनमी से 20 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। मिलर और रबाडा के अलावा उन्‍हेंने हेनरिक क्‍लासेन का भी शिकार किया। इतना ही नहीं भारतीय उपकप्‍तान ने बल्‍ले से भी थोड़ा योगदान दिया।। उन्‍होंने 1 चौके की मदद से 2 गेंदों पर नाबाद 5 रन बनाए।

टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 में प्रदर्शन

टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 में हार्दिक पांड्या के प्रदर्शन की बात करें तो यह शानदार रहा। उन्‍होंने 144 रन बनाए हैं और 11 विकेट भी चटकाए हैं। ऑलराउंडर खिलाड़ी ने बांग्‍लादेश के खिलाफ नाबाद 50 रन बनाए थे। इसके अलावा अफगानिस्‍तान के विरुद्ध उन्‍होंने 32, ऑस्‍ट्रेलिया से हुए मैच में नाबाद 27 और इंग्‍लैंड के खिलाफ 23 रन की पारी खेली थी।

ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: 'मेरी धड़कने बढ़ गई थीं, बर्थ-डे गिफ्ट के लिए शुक्रिया', MS Dhoni ने भारत को खिताब जीतने पर विशेष अंदाज में दी बधाई

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।