यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Hardik Pandya: नताशा संग तलाक के बाद पहली बार पब्लिक के सामने आए हार्दिक, कप्तानी छीने जाने पर भी दिया बड़ा बयान
हार्दिक पांड्या के लिए बीते कुछ महीने से समय अच्छा नहीं चल रहा है। आईपीएल 2024 में पहली बार मुंबई इंडियंस की कप्तानी करते हुए पांड्या को मैदान के अंदर ...और पढ़ें

HighLights
- हार्दिक पांड्या और नताशा का हुआ तलाक
- तालाक के बाद हार्दिक ने पहली बार पब्लिक का किया सामना
- हार्दिक पांड्या ने मुस्कान के पीछे छिपाया सारा दर्द
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) पहली बार नताशा संग तलाक के बाद पब्लिक के सामने आए। पांड्या ने 'खेल परिधान ब्रांड' के लॉन्च के मौके पर अपना सारा दर्द छिपाते हुए चेहरे पर मुस्कान रखी। इस दौरान उन्होंने टी20I में कप्तान बनने की रेस में पिछड़ जाने पर भी चुप्पी तोड़ी।
Hardik Pandya ने मुस्कान के पीछे छिपाया सारा दर्द
दरअसल, टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के लिए पिछले कुछ महीने काफी संघर्ष से भरे रहे। आईपीएल में मुंबई इंडियंस की कप्तानी मिलने के बाद उन्हें जमकर ट्रोलर्स का शिकार होना पड़ा। लगातार मैदान पर उन्हें फैंस ट्रोल करते हुए नजर आए। उनकी कप्तानी में मुंबई टीम का प्रदर्शन भी निराशाजनक रहा।
इसके बाद हार्दिक पांड्या ने टी20 विश्व कप 2024 में शानदार वापसी की और भारत की जीत में अहम योगदान दिया। इसके बाद उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी खबरें सामने आई और फिर पांड्या ने खुद नताशा से तालाक की जानकारी पूरी दुनिया को एक पोस्ट शेयर कर दी। इसके साथ ही हार्दिक पांड्या श्रीलंका दौरे के लिए टी20I कप्तान बनने में भी पिछड़ गए। उनकी जगह सूर्यकुमार यादव को टीम की कमान दी गई।
यह भी पढ़ें: Hardik Pandya के करियर पर बड़ा खतरा, क्या हाथ से जाएगी मुंबई इंडियंस की कप्तानी?
इन सभी चुनौतियों का सामना करने के बाद पांड्या पहली बार पब्लिक के सामने आए। उन्होंने फिटनेस को लेकर बात करते हुए कहा कि अगर आप और मैं 20-20 प्रयास कर रहे हैं तो दोनों के बीच का अंतर नहीं रहता, लेकिन मैं 25 प्रयास करता हूं और खुद को चुनौती देता हूं तो अगली बार मैं 25 प्रयास करूंगा। फिर मैं 30 प्रयास करूंगा।
खबरें और भी
उन्होंने आगे कहा कि कभी-कभी दिमाग को बिना विचारों के रखना जरूरी है। जब मेरा ट्रेनर मुझे 10 पुश अप करने को कहता है तो मैं हमेशा 15 पुश अप करता हूं। इससे मेरा स्टैमिना बढ़ा और मुझे लगता है कि हर कोई जो फिटनेस जर्नी शुरू करना चाहता है उसे इस पर ध्यान क्रेंद्रित करना चाहिए।