Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Hardik Pandya के बेटे अगस्त्य के लिए पैपराजी पर नाराजी हुईं GF माहिका शर्मा, मिनटों में VIDEO वायरल

    Updated: Mon, 30 Mar 2026 12:39 PM (GMT+05:30)

    Hardik Pandya Son Agastya with Mahieka Sharma। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा उनके(हार्दि ...और पढ़ें

    HighLights

    1. मुंबई ने केकेआर को हराया

    2. हार्दिक पांड्या को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंची गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा

    3. माहिका शर्मा हार्दिक के बेटे अगस्त्य का ध्यान देती नजर आईं

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2026 के दूसरे मैच में मुंबई इंडियंस का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से वानखेड़े स्टेडियम में हुआ। इस मैच में एमआई की टीम ने केकेआर को 6 विकेट से हराकर जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया। मैदान पर चल रहे रोमांच के अलावा, मैदान के बाहर एक पल ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा।

    सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा उनके(हार्दिक) बेटे अगस्त्य एक साथ नजर आ रहे हैं। अगस्त्य को लेकर माहिका काफी प्रोटेक्टिव नजर आईं। इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 

    MI ने खत्म किया 13 साल का सूखा

    हार्दिक की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने IPL में अपने माथे पर लगे एक धब्बे को खत्म कर दिया। कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से हराकर, मुंबई इंडियंस ने 4 अप्रैल 2012 के बाद पहली बार सीजन के अपने पहले मैच में जीत दर्ज की है। उस दौरान उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स को हराया था।

    हार्दिक के बेटे अगस्त्य के साथ दिखीं माहिका

    हार्दिक की गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को स्टैंड्स में हार्दिक को चीयर करते हुए देखा गया। उनके साथ हार्दिक के बेटे अगस्त्य भी मौजूद थे। वहीं, मैच के बाद, माहिका को अगस्त्य के साथ स्टेडियम से बाहर निकलते हुए कैमरे में कैद किया गया।

    खबरें और भी

    जैसे ही माहिका अगस्त्य का हाथ पकड़कर बाहर निकलीं, वहां मौजूद फोटोग्राफरों की भीड़ ने उन्हें घेर लिया। इस दौरान माहिका काफी प्रोटेक्टिव और अगस्त्य का काफी देखभाल करती नजर आईं और उन्होंने अगस्त्य को कैमरों की फ्लैशलाइट से बचाने की कोशिश की। 

    उनकी अगस्त्य की काफी वीडियो क्लिप्स वायरल हो रही हैं। एक वीडियो में माहिका, अगस्त्य का हाथ थामे कार की ओर बढ़ती दिख रही हैं। जब फोटोग्राफर करीब आए, तो उन्होंने कहा,"थोड़ा साइड प्लीज, अगस्त्य के साथ हूं।"

    दूसरी क्लिप में, वह फोटोग्राफरों से ब्राइट लाइट बंद करने की रिक्वेस्ट करती दिखीं क्योंकि इससे बच्चा परेशान हो रहा था। उन्होंने अगस्त्य से पूछा, "यू ओके?" (क्या तुम ठीक हो?) और फिर फोटोग्राफरों से कहा, "नो लाइट्स प्लीज सर, डिस्टर्ब हो रहा है उसको।" वहीं, इस दौरान भीड़ के बीच रास्ता बनाने के लिए वह बार-बार कहती सुनी गईं, "प्लीज रास्ता दीजिए।"

    बता दें कि अगस्त्य, हार्दिक और उनकी एक्स वाइफ नताशा के बेटे हैं। दोनों ने साल 2020 में शादी की थी और साल 2024 में दोनों का तलाक हो गया। दोनों मिलकर अगस्त्य की परवरिश (को-पेरेंटिंग) कर रहे हैं।