Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Video: 109 मीटर! हार्दिक पांड्या ने जड़ा टूर्नामेंट का सबसे लंबा छक्‍का; दो गेंद बाद ही साथी खिलाड़ी को पीछे छोड़ा

    Updated: Thu, 12 Feb 2026 10:08 PM (GMT+05:30)

    भारतीय टीम के स्‍टार बल्‍लेबाज हार्दिक पांड्या ने गुरुवार को नामीबिया के खिलाफ तूफानी अर्धशतक जमाया। अपनी पारी के दौरान हार्दिक पांड्या ने चार चौके और ...और पढ़ें

    हार्दिक पांड्या ने जड़ा सबसे लंबा छक्‍का

    हार्दिक पांड्या ने जड़ा सबसे लंबा छक्‍का

    HighLights

    1. हार्दिक पांड्या ने नामीबिया के खिलाफ तूफानी अर्धशतक जमाया

    2. हार्दिक पांड्या ने 109 मीटर की लंबी दूरी का छक्‍का जमाया

    3. हार्दिक पांड्या ने दो गेंद बाद साथी शिवम दुबे को पीछे छोड़ा

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय टीम के स्‍टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने गुरुवार को नामीबिया के खिलाफ अपने बल्‍ले से चमक बिखेरी। दिल्‍ली के अरुण जेटली स्‍टेडियम पर टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 के ग्रुप ए के मुकाबले में हार्दिक ने आनन-फानन में 52 रन ठोके।

    भारतीय बल्‍लेबाज ने केवल 28 गेंदों में चार चौके और इतने ही छक्‍के की मदद से 52 रन बनाए। पांड्या के करियर का यह 25वां टी20 इंटरनेशनल अर्धशतक रहा। पांड्या की तूफानी पारी के दम पर भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 209 रन बनाए।

    टूर्नामेंट का सबसे लंबा छक्‍का

    हार्दिक पांड्या की पारी का सबसे आकर्षक पल 15वें ओवर में आया, जब उन्‍होंने बर्नाड शोल्‍टज की गेंद पर 109 मीटर की लंबी दूरी का छक्‍का जमाया। पांड्या ने 15वें ओवर की तीसरी गेंद पर लांग ऑफ की दिशा में 109 मीटर की दूरी का छक्‍का जड़ा। हार्दिक पांड्या के सिक्‍स का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया है।

    हार्दिक पांड्या ने इस तरह टूर्नामेंट में सबसे छक्‍का जड़ने की उपलब्धि  अपने नाम की। उन्‍होंने अपने साथी शिवम दुबे को पछाड़ा। शिवम दुबे ने इसी ओवर की पहली गेंद पर 107 मीटर की दूरी का छक्‍का जड़ा था। बर्नाड शोल्‍टज ने 15वें ओवर की पहली गेंद तेज गति से डाली, दुबे जल्‍दी पोजीशन में आए और डीप मिडविकेट के ऊपर से छक्‍का जमा दिया।

    टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 में सबसे लंबे छक्‍के जड़ने वाले बल्‍लेबाज

    • 109 मीटर - हार्दिक पांड्या (भारत)
    • 107 मीटर - शिवम दुबे (भारत)
    • 100 मीटर - कमिंडु मेंडिस (श्रीलंका)
    • 98 मीटर - नूर अहमद (अफगानिस्‍तान)
    • 98 मीटर - कैमरन ग्रीन (ऑस्‍ट्रेलिया)

    भारत का विशाल स्‍कोर

    बता दें कि नामीबिया के कप्‍तान गेरार्ड इरासमस ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्‍लेबाजी का न्‍योता दिया। मेजबान ने ईशान किशन (61) और हार्दिक पांड्या (52) के तूफानी अर्धशतकों के दम पर निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 209 रन बनाए। शिवम दुबे (23) ने भी उपयोगी योगदान दिया। नामीबिया की तरफ से कप्‍तान इरासमस ने चार विकेट झटके। शिकोंगो, स्मिट और शोल्‍टज को एक-एक सफलता मिली।

    यह भी पढ़ें: दिल्‍ली में गरजा Ishan Kishan का बल्‍ला, तूफानी फिफ्टी जड़कर बनाए कई रिकॉर्ड

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: भारत और नामीबिया के बीच मैच के लाइव अपडेट्स जानने के लिए क्लिक करें यहां