Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Hardik Pandya Replacement: New Zealand के खिलाफ कौन करेगा हार्दिक पांड्या को रिप्लेस? ये 3 खिलाड़ी रेस में सबसे आगे

    By Shubham MishraEdited By: Shubham Mishra
    Updated: Fri, 20 Oct 2023 02:50 PM (IST)

    न्यूजीलैंड के खिलाफ अहम मैच से पहले भारतीय टीम के लिए बुरी खबर सामने आई है। टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इंजरी के चलते कीवी टीम के खिल ...और पढ़ें

    Hardik Pandya: तीन खिलाड़ी जो हार्दिक पांड्या को रिप्लेस कर सकते हैं।
    Hardik Pandya: तीन खिलाड़ी जो हार्दिक पांड्या को रिप्लेस कर सकते हैं।

    HighLights

    1. हार्दिक पांड्या चोटिल होने के चलते न्यूजीलैंड के खिलाफ अहम मैच मिस करेंगे
    2. हार्दिक बांग्लादेश के खिलाफ गेंदबाजी करते हुए बुरी तरह से चोटिल हो गए थे

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्लीHardik Pandya Replacement Ind vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ अहम मैच से पहले भारतीय टीम के लिए बुरी खबर सामने आई है। टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इंजरी के चलते कीवी टीम के खिलाफ मैदान पर नहीं उतरेंगे। कप्तान रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ के सामने बड़ा सवाल यह है कि प्लेइंग इलेवन में हार्दिक की जगह किसको मौका दिया जाए? आइए आपको उन तीन खिलाड़ियों के नाम बताते हैं, जो हार्दिक को रिप्लेस करने की रेस में सबसे आगे हैं।

    1. सूर्यकुमार यादव

    सूर्यकुमार यादव हार्दिक पांड्या को रिप्लेस करने के लिए अच्छे विकल्प हो सकते हैं। सूर्या अपनी बैटिंग से किसी भी मैच का रुख पलटने का माद्दा रखते हैं। इसके साथ ही बीच के ओवर्स में सूर्यकुमार के पास रनरेट को बरकरार रखते हुए पारी को बुनने का हुनर भी मौजूद है। हालांकि, अगर सूर्यकुमार को प्लेइंग इलेवन में मौका मिलता है, तो भारतीय टीम को एक स्पेशलिस्ट तेज गेंदबाज को टीम में शामिल करना होगा।

    2. ईशान किशन

    ईशान किशन भी हार्दिक पांड्या को रिप्लेस करने की रेस में शामिल हैं। ईशान मिडिल ऑर्डर में खेलकर अपनी काबिलियत पहले ही साबित कर चुके हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भी ईशान ने 47 रन की दमदार पारी खेली थी। यही वजह है कि कप्तान रोहित हार्दिक की जगह पर ईशान को भी आजमा सकते हैं।

    यह भी पढ़ेंWorld Cup 2023: बीच टूर्नामेंट घर लौटेंगे Team India के कई बडे़ खिलाड़ी, जानें क्या है कारण; रोहित-द्रविड़ की बढ़ गई टेंशन!

    3. रविचंद्रन अश्विन

    हार्दिक पांड्या की जगह पर कप्तान रोहित शर्मा प्लेइंग इलेवन में रविचंद्रन अश्विन को भी मौका दे सकते हैं। अश्विन के टीम में आने से एक गेंदबाज तो बढ़ेगा ही, इसके साथ ही अश्विन अच्छी बल्लेबाजी भी कर लेते हैं। हार्दिक के टीम में ना होने पर शार्दुल और अश्विन दोनों को ही अंतिम ग्यारह में मौका मिल सकता है। न्यूजीलैंड से भारतीय टीम को रविवार यानी 22 अक्टूबर को भिड़ना है।

    खबरें और भी