Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IPL 2024: Hardik Pandya ने MI के कप्तान के रूप में उठाया पहला कदम, वीडियो देख हो जाएगा दिल खुश!

    Updated: Mon, 11 Mar 2024 09:44 PM (IST)

    मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने अपने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) मुंबई टीम से जुड़ते ही ड्रेसिंग रूम में स ...और पढ़ें

    Hardik Pandya ने Mumbai Indians से जुड़ते ही सबसे पहले लिया भगवान का आशीर्वाद
    Hardik Pandya ने Mumbai Indians से जुड़ते ही सबसे पहले लिया भगवान का आशीर्वाद

    HighLights

    1. IPL 2024 से पहले Hardik Pandya ने MI के कप्तान के रूप में उठाया पहला कदम
    2. Hardik Pandya ने Mumbai Indians से जुड़ते ही सबसे पहले लिया भगवान का आशीर्वाद
    3. हार्दिक पांड्या आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी करेंगे

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2024 की शुरुआत में 11 दिन का समय बाकी रहता है। 22 मार्च 2024 से आईपीएल के 17वें सीजन की शुरुआत होने जा रही है। पहला मुकाबला गत विजेता चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से होना है। इस सीजन के लिए मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को टीम की कमान सौंपी हैं।

    हार्दिक ने आईपीएल 2022 में गुजरात टाइटंस को डेब्यू सीजन में खिताब जिताया और पिछले साल भी उनकी कप्तानी में गुजरात टाइटंस फाइनल तक पहुंची थी। अब हार्दिक मुंबई इंडियंस की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। इससे पहले उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनका मुंबई टीम से जुड़ते ही भव्य स्वागत किया गया।

    Hardik Pandya ने Mumbai Indians से जुड़ते ही सबसे पहले लिया भगवान का आशीर्वाद

    दरअसल, मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने अपने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) मुंबई टीम से जुड़ते ही ड्रेसिंग रूम में सबसे पहले भगवान गणेश की पूजा करत हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान कोच मार्क बाउचर उनके साथ दिखे। हार्दिक ने सबसे पहले ड्रेसिंग रूप में भगवान की तस्वीर पर माला चढ़ाई और फिर पूजा की। वहीं, मार्क बाउचर ने मारियर फोड़ने का काम किया।

    हार्दिक ने उसके बाद भगवान को लड्डू का भोग लगाया। मुंबई इंडियंस से जुड़ते ही हार्दिक और कोच ने यह अच्छे लक और नई शुरुआत के लिए किया। कप्तान हार्दिक और कोच ने एक दूसरे को गले लगाया और यह वीडियो तेजी से अब वायरल हो रहा है। मुंबई फ्रेंचाइजी ने कैप्शन में लिखा, आए शुरू करते है।

    खबरें और भी

    देखें VIDEO:

    गुजरात टाइटंस से पुरानी फ्रेंचाइजी में हुई पांड्या की वापसी

    साल 2022 से पहले हार्दिक पांड्या गुजरात टाइटंस से जुड़े थे। उन्होंने इसके बाद आईपीएल 2022 से नई फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटंस की कप्तानी की। दोनों बार टीम को हार्दिक ने फाइनल तक पहुंचाया। 2022 में गुजरात की टीम ने राजस्थान रॉयल्स को हराकर खिताब जीता था। इसके बाद 2023 में सीएसके के खिलाफ गुजरात को हार झेलनी पड़ी थी। इसके बाद आईपीएल 2024 से पहले मुंबई इंडियंस ने हार्दिक को ट्रेड किया। रोहित शर्मा से कप्तानी छीनने के बाद हार्दिक को कप्तान बनाया गया।