MI vs RCB: हार्दिक के आउट होते ही क्रुणाल का ‘एग्रेसिव’ जश्न वायरल, क्या पांड्या ब्रदर्स के बीच अनबन?
MI vs RCB मैच में हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या के बीच न तो हंसी-मजाक दिखा और न ही उन्होंने मैच के बाद हैंडशेक किया। वहीं, जब हार्दिक आउट हुए तो ...और पढ़ें

Hardik Pandya और Krunal Pandya के बीच सब कुछ ठीक?
HighLights
एमआई को लगातार सीजन की तीसरी हार का सामना करना पड़ा
आरसीबी ने 18 रन से एमआई को हराया
क्रुणाल पांड्या ने हार्दिक के आउट होते ही मनाया एग्रेसिव जश्न
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और रॉयल चेलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) के मुकाबले के दौरान एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला, जब क्रुणाल पांड्या (Krunal Pandya) ने अपने भाई हार्दिक पांड्या के आउट होने पर एग्रेसिव जश्न मनाया। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
हार्दिक 22 गेंदों में 40 रन बनाकर अच्छी लय में नजर आ रहे थे, लेकिन जैकब डफी की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में आउट हो गए। उनका कैच रोमारियो ने लपका और विकेट मिलते ही क्रुणाल की खुशी देखने लायक थी, ,जिसमें फैंस को चौंका दिया।
Hardik Pandya और Krunal Pandya के बीच सब कुछ ठीक?
दरअसल, इस मैच में जब हार्दिक-क्रुणाल आमने-सामने आए तो हर किसी की नजरें दोनों भाइयों पर सिर्फ क्रिकेट लेवल तक सीमित नहीं थी, बल्कि उनके व्यवहार ने रिश्तों में अनबन की अटकलों को और हवा दे दी। क्रुणाल ने गेंदबाजी के दौरान अपने छोटे भाई का स्वागत बाउंसर से किया। वैसे तो ये दोनों भाई मैदान पर हंसी-मजाक करते दिखते हैं, लेकिन इस मैच के दौरान दोनों गंभीर नजर आए। मैच का सबसे बड़ा मोमेंट तब आया जब जफी ने हार्दिक का विकेट लिया। हार्दिक के आउट होते ही क्रुणाल ने आक्रामक जश्न मनाया।
Krunal Pandya didn't went to shake hand with hardik Pandya.
— impact player (@whypratik) April 12, 2026
Is everything normal between them??#hardikpandya #MIvRCB pic.twitter.com/WhxPKEwcZP
Bhaivalry was at it's peak, emotions running high 🔥#MIvRCB | [Mumbai Indians, Rohit, Kohli, Tilak, Rajat Patidar] pic.twitter.com/CTEtAgcNiB
— Star Sports (@StarSportsIndia) April 12, 2026
हाथ भी नहीं मिलाया
मैच खत्म होने के बाद हार्दिक-क्रुणाल ना तो एक-दूसरे से हाथ मिलाते नजर आए और न ही एक-दूसरे से गले मिलते हुए। ये नजारा और ज्यादा चर्चा का विषय बन गया। हालांकि, अभी तक दोनों भाइयों की तरफ से इस मुद्दे पर आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन मैदान पर इन दोनों के रिश्ते के बीच खटास देखकर फैंस को चिंता में डाल दिया है।
RCB ने MI को दी मात
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में RCB ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 240/4 का बड़ा स्कोर खड़ा किया। फिल सॉल्ट, विराट कोहली और रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक जमाए। 214 रन का पीछा करते हुए एमआई ने तेज शुरुआत की, लेकिन बीच के ओवर में विकेट गिरने से टीम पर दबाव बना और सूर्या-हार्दिक ने पारी संभालने की कोशिश की, जबकि शेरफेन रदरफोर्ड ने नाबाद 71 रन की पारी खेलकर टीम की उम्मीदों को जिंदा रखा।
खबरें और भी
इसके बावजूद एमआई 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 222 रन ही बना सकी और ये मैच आरसीबी ने 18 रन से जीत लिया।
यह भी पढ़ें- MI vs RCB: 'ये काम नहीं…', लगातार तीसरी हार के बाद फूटा हार्दिक पांड्या का गुस्सा; दिए बड़े बदलावों के संकेत
यह भी पढ़ें- MI vs RCB: कोहली की चोट पर कप्तान रजत पाटीदार ने दिया अपडेट, मुंबई में जीत का असली मंत्र भी बताया