Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Hardik-Natasa Wedding: वैलेंटाइन डे पर एक बार फिर एक दूजे के हुए हार्दिक-नताशा, शादी की खूबसूरत तस्वीरें वायरल

    By Jagran NewsEdited By: Priyanka Joshi
    Updated: Tue, 14 Feb 2023 09:58 PM (IST)

    Hardik Pandya Stankovic Wedding भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) 14 फरवरी 2023 को अपनी पत्नी नताशा (Natasa Stankovic) के स ...और पढ़ें

    Hardik Pandya-Natasa Stankovic Wedding Pictures Viral See here
    Hardik Pandya-Natasa Stankovic Wedding Pictures Viral See here

    नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। Hardik Pandya-Natasa Stankovic Wedding। भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) 14 फरवरी 2023 को अपनी पत्नी नताशा (Natasa Stankovic) के साथ दूसरी बारी शादी रचा ली है।

    उदयपुर में रॉयल अंदाज से इस कपल ने ईसाई धर्म में धूम-धाम तरीके से शादी की। बता दें कि हार्दिक-नताशा ने साल 2020 में कोर्ट मेरिज की थी, इस दौरान सिर्फ उनका परिवार ही शादी में शामिल रहा, लेकिन इस बार हार्दिक-नताशा की शादी में कई क्रिकेटर्स और फिल्मी सितारें शामिल रहे।

    Hardik Pandya-Natasa Stankovic की शादी में बाराती बने ईशान किशन

    दरअसल, हार्दिक और नताशा (Hardik Pandya- Natasa Stankovic) ने ईसाई धर्म के मुताबिक शादी रचा ली। उनकी शादी का थीम व्हाइट था। ऐसे में हार्दिक पांड्या ने पत्नी स्टैनकोविच को टैग कर इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी शादी की तस्वीरें साझा की। हार्दिक और नताशा ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा,

    ''हमने तीन साल पहले लिए गए वचन को एक बार फिर से दोहराकर प्यार के इस द्वीप पर वैलेंटाइन डे मनाया। हम अपने प्यार का जश्न मनाने के लिए अपने परिवार और दोस्तों के साथ मनाकर काफी धन्य हैं।''

    View this post on Instagram

    A post shared by Hardik Himanshu Pandya (@hardikpandya93)

    Hardik Pandya- Natasa की शादी का शानदार वीडियो वायरल

    सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा हा, जिसमें हार्दिक पांड्या शैपिंग की बोतल को खोलते हुए अपनी पत्नी के साथ दूसरी बार शादी का जश्न मनाते हुए नजर आ रहे है। हार्दिक ने अपनी शादी में व्हाइट शर्ट और ब्लैक सूट पहना है।

    वहीं, पत्नी स्टैनकोविच ने व्हाइट रंग का वेडिंग गाउन पहना है। दोनों कपल काफी खूबसूरत नजर आ रहे है। इसके अलावा उनके बेटे अगस्त्य ने हार्दिक पांड्या की तरह कपड़े पहने है। इन दोनों की शादी में भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज ईशान किशन बाराती बनकर पहुंचे, वहीं, पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी की तस्वीरें भी वायरल हो रही है। 

    खबरें और भी

    ईशान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में उदयपुर में अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है #HPwedsNATS। इस दौरान ईशान भी व्हाइट थीम में कपड़े पहने नजर आ रहे है।

    यह भी पढ़े:

    IND vs AUS: दिल्ली टेस्ट में इतिहास रचेंगे Cheteshwar Pujara, धोनी को पीछे छोड़ हासिल करेंगे ये खास मुकाम

    यह भी पढ़े:

    Mohammed Shami पर पत्नी ने लगाए थे मैच फिक्सिंग के आरोप, अब इस पूर्व गेंदबाज ने सुनाई शमी की संघर्ष कहानी