यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Hardik Pandya से दूर हो जाएंगे अगस्त्य? Natasa ने घर छोड़कर पकड़ी फ्लाइट; स्टोरी शेयर कर दे दिया बड़ा हिंट
स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की वाइफ नताशा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर कर फैंस को हैरान कर दिया। नताशा अपने बेटे के साथ एयरपोर् ...और पढ़ें

HighLights
- Hardik Pandya Natasa: हार्दिक पांड्या की वाइफ नताशा ने छोड़ा घर?
- Hardik Pandya की वाइफ नताशा बेटे अगस्त्य के साथ एयरपोर्ट पर आईं नजर
- Hardik Pandya Natasa के बीच पिछले काफी समय से नहीं चल रहा कुछ ठीक
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) और उनकी वाइफ नताशा स्टेनकोविक (Natasa Stankovic) के बीच पिछले काफी समय से कुछ ठीक नहीं चल रहा है। कहा जा रहा है कि इस कपल की शादीशुदा जिंदगी में अनबन चल रही है। जहां हार्दिक को आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी करते हुए खूब ट्रोलर्स का सामना करना पड़ा था, तो हर कोई उन्हें सपोर्ट कर रहा था, लेकिन इतने मुश्किल समय में नताशा उनके साथ नजर नहीं आई।
जहां से दोनों के बीच कुछ सही नहीं चलने की चर्चा शुरू हुई। इसके बाद टी20 विश्व कप 2024 में हार्दिक पांड्या ने शानदार प्रदर्शन किया और भारत की जीत में उनका अहम योगदान रहा, लेकिन उनके इस शानदार परफॉर्मेंस के बावजूद नताशा ने उनके लिए कोई पोस्ट शेयर तक नहीं किया। इस बीच हाल ही में नताशा स्टेनकोविक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की, जिसमें लगेज नजर आ रहा है।
Hardik Pandya संग तलाक की खबरों के बीच बेटे संग घर छोड़कर गई नताशा?

हाल ही में, हार्दिक पांड्या और उनकी पत्नी नताशा स्टेनकोविक को अपने बेटे अगस्त्य के साथ एक चार्टर्ड फ्लाइट से उतरते हुए देखा गया, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। तलाक की खबरों के बीच नताशा स्टेनकोविक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर कर फैंस को हैरान कर दिया है।
यह भी पढ़ें: Hardik Pandya नहीं ये धुरंधर होगा टीम इंडिया का अगला टी20 कप्तान! गंभीर-अगकर की है पहली पसंद
उन्होंने अपने हालिया स्टोरी में सूटकेस की तस्वीर पोस्ट की, जिस पर लिखा है ‘यह साल का वह समय है’ साथ ही प्लेन और घर की इमोजी भी पोस्ट किया, जो उनके होम टाउन सर्बिया वापस जाने की ओर का इशारा कर रहे हैं। वहीं, उन्होंने आंसू से भरी एक इमोजी भी शेयर किया है। इस दौरान वह अपने बेटे अगस्तय के साथ नजर आई। ऐसे में ये कयास लगाया जा रहा है कि वह घर छोड़कर चली गई है।