Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद Hardik Pandya मुश्किल में फंसे, तिरंगे के 'अपमान' का लगा आरोप

    Updated: Thu, 12 Mar 2026 09:26 AM (IST)

    Hardik Pandya National Flag Controversy: टी20 विश्व कप 2026 जीतने के बाद भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या एक नए विवाद में घिर गए हैं। पुणे के एक वकील न ...और पढ़ें

    HighLights

    1. भारत के टी20 विश्व कप 2026 जीतने के बाद हार्दिक पांड्या मुश्किल में फंसे

    2. ऐतिहासिक जीत के जश्न के दौरान हार्दिक पांड्या पर लगा तिरंगे का अपमान करने का आरोप

    3. पुणे के एक वकील ने शिकायत की दर्ज

    स्पोर्ट्स डेस्क,नई दिल्ली। टी20 विश्व कप 2026 के खिताब जीतने के बाद जश्न के माहौल में भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या एक नए विवाद में घिर गए हैं। पुणे के एक वकील ने भारतीय स्टार ऑलराउंडर पर आरोप लगाया है कि टी20 विश्व कप जीत के बाद जश्न के दौरान पांड्या ने तिरंगे का अपमान किया। इस मामले को लेकर पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई गई है।

    हार्दिक पांड्या पर लगा ‘तिरंगे’ का अपमान करने का आरोप

    एक तरफ जहां हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya National Flag Controversy) के शानदार प्रदर्शन की पूरा देश तारीफ कर रहा है, तो दूसरी तरफ पुणे में उनके खिलाफ राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का आरोप लगा है। पुणे के शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में एडवोकेट वाजिद खान ने एक आवेदन देकर हार्दिक पांड्या के खिलाफ FIR दर्ज कराने की मांग की है।

    वकील का आरोप है कि पांड्या ने भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद मैदान पर जश्न मनाते समय तिरंगे को अपने शरीर के चारों ओर लपेट रखा था, जो राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा के खिलाफ है।

    वाजिद खान के मुताबिक, टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद हार्दिक पांड्या अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ जश्न मना रहे थे। उस समय राष्ट्रीय ध्वज उनकी पीठ से बंधा हुआ था और वह उसी हालत में नाच रहे थे और मंच पर लेटे हुए दिखाई दिए। राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा का सम्मान करना हर नागरिक का कर्तव्य है।

    वकील ने अपनी शिकायत में राष्ट्रीय सम्मान अपमान निवारण अधिनियम, 1971 (Prevention of Insults to National Honour Act, 1971) की धारा 2 का हवाला देते हुए कहा कि किसी भी स्थिति में राष्ट्रीय ध्वज का अपमान नहीं होना चाहिए।

    उन्होंने बताया कि जब वह शिकायत दर्ज कराने शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन पहुंचे तो पुलिस ने पहले कहा कि घटना अहमदाबाद में हुई है। लेकिन वकील का तर्क था कि राष्ट्रीय ध्वज पूरे देश का प्रतीक है, इसलिए इसकी शिकायत देश के किसी भी पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई जा सकती है। बाद में पुलिस ने उनकी शिकायत स्वीकार कर ली और उसकी कॉपी भी दे दी।

    खबरें और भी

    माहिका के साथ जश्न मनाते दिखे पांड्या

    सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हुए, जिनमें हार्दिक पांड्या अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ डांस करते, ट्रॉफी के साथ तस्वीरें लेते और इमोशनल पल शेयर करते दिखाई दिए। एक वीडियो में दोनों को मंच पर लेटे हुए भी देखा गया, जबकि आसपास खिलाड़ी और स्टाफ जश्न मना रहे थे।

    अब यह मामला पुलिस के पास है। अगर शिकायत के आधार पर जांच शुरू होती है तो पुलिस वीडियो और अन्य सबूतों की जांच कर सकती है। फिलहाल देखना होगा कि इस मामले में आगे क्या कानूनी कार्रवाई होती है।

    हार्दिक का ऐसा रहा टूर्नामेंट में प्रदर्शन

    पूरे टूर्नामेंट में हार्दिक ने बल्ले से दो अहम अर्धशतक जड़े, जिसमें नामीबिया के खिलाफ सिर्फ 28 गेंदों में खेली गई 52 रन की तूफानी पारी शामिल है। उनके इस प्रदर्शन के दम पर उन्हें आईसीसी टीम ऑफ द टूर्नामेंट 2026 में शामिल किया गया है। उन्होंने 9 मैच खेलते हुए कुल 2 अर्धशतक की मदद से 217 रन बनाए।

     

    यह भी पढ़ें- India T20 WC: कदमों में दुनिया, एकतरफा मुकाबले में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराया, कोई टीम भी भारत के आसपास नहीं

    यह भी पढ़ें- IND vs NZ: 'जब से माहिका आई है, बस जीत ही जीत...', वर्ल्ड चैंपियन बनते ही Hardik Pandya का बड़ा कबूलनामा