विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

25 साल की एक्ट्रेस के प्यार में डूबे हार्दिक पांड्या! वर्ल्ड टी20 चैंपियन ने इंस्टाग्राम पर किया फॉलो

Published: Sun, 21 Jul 2024 06:11 PM (IST)

भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर और वर्ल्ड टी20 चैंपियन हार्दिक पांड्या ने बीते दिनों पत्नी नताशा स्टेनकोविक के साथ तलाक ...और पढ़ें

हार्दिक पांड्या और अनन्या के बीच रिलेशनशिप के चर्चे। फोटो- सोशल मीडिया
हार्दिक पांड्या और अनन्या के बीच रिलेशनशिप के चर्चे। फोटो- सोशल मीडिया

HighLights

  1. हार्दिक पांड्या और अनन्या पांडे की नजदीकियों के चर्चे
  2. हार्दिक पांड्या ने अनन्या पांडे को इंस्टाग्राम पर किया फॉलो
  3. हार्दिक और नताशा स्टेनकोविक का हो चुका है तलाक

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। नताशा स्टेनकोविक के साथ हार्दिक का तलाक हुए अभी हफ्ते भर ही नहीं बीते हैं कि बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस के साथ नजदीकियों के चर्चे होने लगे हैं। इतना ही नहीं हार्दिक पांड्या ने इंस्टाग्राम पर खूबसूरत एक्ट्रेस को फॉलो कर इस चर्चा को और हवा दे दी है। सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म हो गया है। हालांकि, दोनों की तरफ से रिश्ते को लेकर कई आधिकारिक रिएक्शन नहीं आया है।

भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक के बीच पिछले दिनों तलाक हो गया। दोनों ने अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी पुष्टि भी की। नताशा तलाक के बाद सर्बिया चली गईं हैं। इधर, हार्दिक का नाम बॉलीवुड की एक 25 साल की एक्ट्रेस से जोड़ा जाने लगा है। माना जा रहा है कि हाल ही में दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई हैं।

हार्दिक ने अनन्या पांडे को किया फॉलो

दरअसल, हार्दिक पांड्या की नजदीकियों के चर्चे जिस एक्ट्रेस के साथ होने शुरू हो गए हैं वो कोई और नहीं बल्कि अनन्या पांडे हैं। हार्दिक पांड्या ने हाल ही में अनन्या पांडे को इंस्टाग्राम पर फॉलो किया है, जिसके बाद सोशल मीडिया दोनों के बीच रिश्ते की अफवाहों का बाजार गर्म हो गया। यही नहीं सोशल मीडिया पर अनंत और राधिका की शादी से कई वीडियो और फोटोज भी सामने आए थे, जिसमें दोनों को साथ में खूब डांस और मस्ती करते हुए देखा गया था।

अनन्या पांडे का भी हो चुका है ब्रेकअप

बता दें कि अनन्या पांडे का नाम आदित्य रॉय कपूर के साथ जुड़ता रहा है। दोनों को साथ में कई मौकों पर स्पॉट भी गया था। करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण’ में एक्ट्रेस ने खुद को अनन्या रॉय कपूर भी बताया था, जिसके बाद उनके रिलेशनशिप को कंफर्म माना जाने लगा गया था। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी कभी अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया। इसके बाद दोनों के अलग होने की खबरें भी आईं। ऐसे में अब अनन्या का नाम हार्दिक के साथ जोड़ा जा रहा है।

यह भी पढे़ं- Hardik-Natasa Divorce: हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक के तलाक की असली वजह आई सामने, एक पोस्ट से सामने आ गई बड़ी सच्चाई

यह भी पढ़ें- Hardik Pandya और Natasa Stankovic का हो गया तलाक, लेकिन बेटे अगस्त्य की देखभाल का जिम्मा कौन लेगा? सेलिब्र‍िटी कपल ने लिया ये फैसला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।