विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हार्दिक पांड्या ने CSK के गेंदबाज की कर दी धुनाई, लगातार जड़े 4 छक्के; जड़ा तूफानी अर्धशतक

Published: Wed, 27 Nov 2024 10:03 PM (GMT+05:30)

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024 में हार्दिक पांड्या की 69 (30 गेंदों) की सनसनीखेज पारी की बदौलत बड़ौदा ने बुधवार ...और पढ़ें

हार्दिक पांड्या ने एक ओवर जड़े चार लगातार छक्के। फोटो- BCCI
हार्दिक पांड्या ने एक ओवर जड़े चार लगातार छक्के। फोटो- BCCI

HighLights

  1. हार्दिक पांड्या ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी मैच में सिर्फ 30 गेंद पर 69 रन ठोके
  2. बड़ौदा ने तमिलनाडु के खिलाफ 222 रन का लक्ष्य हासिल किया
  3. हार्दिक ने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज गुरजपनीत सिंह के एक ओवर में 29 रन ठोके

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंदौर के होल्कर स्टेडियम में सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट के तीसरे दौर में बड़ौदा और तमिलनाडु के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। हार्दिक पांड्या के 20 गेंद पर अर्धशतक की मदद से बड़ौदा ने 222 रनों के विशाल लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा किया। बड़ौदा टीम ग्रुप-बी में तीन मैचों में तीन जीत के साथ अपराजित रही।

हार्दिक पांड्या और राज लिंबानी उस समय क्रीज पर थे, जब बड़ौदा 16वें ओवर में 6 विकेट पर 152 रन बनाकर संघर्ष कर रहा था। क्रुणाल पांड्या की अगुआई वाली बड़ौदा को आखिरी 26 गेंद में 70 रन की जरूरत थी, तभी हार्दिक ने 17वें ओवर में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज गुरजपनीत सिंह के ओवर में 29 रन लूट लिए। हार्दिक ने युवा तेज गेंदबाज पर 4 लगातार छक्के और एक चौका जड़े।

गुरजपनीत के ओवर में लगाए चार छक्के

हार्दिक ने गुरजपनीत के पीछे बेरहमी से हमला किया, जिन्हें 25 नवंबर को आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में चेन्नई सुपर किंग्स ने साइन किया था। मुंबई इंडियंस के कप्तान ने मैदान के सभी हिस्सों में छक्के जड़े। हार्दिक ने लेग-साइड बाउंड्री पर दो बड़े शॉट लगाए और फिर कवर पर एक सनसनीखेज शॉट खेला जो बाउंड्री रोप के ऊपर से उड़ गया। हार्दिक ने वेट-हाई फुल-टॉस फेंकने के बाद फ्री-हिट का पूरा फायदा उठाते हुए लॉन्ग-ऑन स्टैंड में एक फ्लैट-सिक्स जड़ा।

विजय शंकर से लिया बदला

इसके बाद हार्दिक ने 19वें ओवर में विजय शंकर पर दो छक्के जड़कर बड़ौदा को जीत के करीब पहुंचा दिया। हालांकि, अंतिम ओवर में विजय शंकर की शानदार सीधी हिट के बाद हार्दिक रन आउट हो गए। हार्दिक 30 गेंदों पर 69 रन बनाकर आउट हो गए। आखिरी ओवर में बड़ौदा ने मैच जीत लिया। इससे पहले दिन में विजय शंकर ने हार्दिक पांड्या के एक ओवर में लगातार तीन छक्के लगाकर 22 गेंद पर 42 रन की तूफानी पारी खेली थी।

यह भी पढ़ें- सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में गरजा हार्दिक पांड्या का बल्ला, गुजरात के खिलाफ 35 गेंद पर ठोक दिए नाबाद 74 रन

यह भी पढ़ें- IPL 2025 में MI का पहला मैच नहीं खेलेंगे कप्तान Hardik Pandya! ऑलराउंडर पर है बैन; जानें पूरा मामला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।