Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    3.5 लाख लोग... 5.5 KM का सफर, रेंगती रही भीड़, Hardik Pandya के लिए सड़कों पर उतरे लोग, टीम इंडिया के हीरो का जबरदस्त स्वागत, देखें Video

    Updated: Mon, 15 Jul 2024 10:00 PM (GMT+05:30)

    भारतीय क्रिकेट टीम ने हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया है। इस जीत के हीरो रहे हार्दिक पांड्या अब अपने घर लौट आए हैं। पांड्या बड़ौदा पह ...और पढ़ें

    हार्दिक पांड्या के लिए सड़कों पर उतरा जनसैलाब
    हार्दिक पांड्या के लिए सड़कों पर उतरा जनसैलाब

    HighLights

    1. वर्ल्ड कप जीत के बाद हार्दिक पांड्या पहली बार पहुंचे बड़ौदा
    2. हार्दिक पांड्या के लिए सड़कों पर उतरा जनसैलाब
    3. हार्दिक पांड्या ने ओपन बस में किया सफर

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप-2024 का खिताब अपने नाम किया। इस जीत के बाद टीम इंडिया का भारत में जमकर स्वागत हुआ था। मुंबई में टीम इंडिया की विक्ट्री परेड निकाली गई थी। इस परेड के दौरान मुंबई की सड़कों पर जनसैलाब देखने को मिला था। एक बार फिर कुछ ऐसा ही जनसैलाब बड़ौदा में देखने को मिला। मौका था टीम इंडिया की विश्व कप जीत के हीरो रहे हार्दिक पांड्या के घर लौटने का।

    पांड्या ने फाइनल मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था। इस मैच में पांड्या ने खतरनाक दिख रहे हेनरिक क्लासेन को पवेलियन की राह दिखाई थी। फिर आखिरी ओवर में उन्होंने 16 रनों का बचाव करते हुए टीम इंडिया को वर्ल्ड चैंपियन बनाया था।

    यह भी पढ़ें- क्या है वो मामला जिसके कारण Harbhajan Singh को सरेआम मांगनी पड़ी माफी, जोड़ लिए हाथ

    3.5 लाख लोगों ने किया स्वागत

    पांड्या विश्व कप जीतने के बाद अब अपने घर बड़ौदा लौटे हैं। इस दौरान बड़ौदा की सड़कों पर लोगों का समंदर देखने को मिला। तकरीबन 3.5 लाख लोग पांड्या के स्वागत के लिए मौजूद थे। इस दौरान पांड्या ओपन बस में सवार थे और हाथ में तिरंगा लिए हुए थे। 5.5 किलोमीटर तक ओपन बस में पांड्या का बड़ौदा के लोगों ने स्वागत किया। इसका वीडियो पांड्या ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है।

    पांड्या का प्रदर्शन

    पांड्या ने टी20 वर्ल्ड कप में लगभग हर मैच में अंत में आकर योगदान दिया और दमदार पारी खेल टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। पांड्या ने आठ मैचों में 144 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से एक मैच में अर्धशतक जमाया। वहीं पांड्या ने अपनी गेंदबाजी से भी टीम की जीत में अहम रोल निभाया। पांड्या ने आठ मैचों में 11 विकेट लिए। रोहित शर्मा ने इस विश्व कप के बाद टी20 क्रिकेट को अलविदा कह दिया। पांड्या को उनकी जगह टीम इंडिया के अगले कप्तान के रूप में देखा जा रहा है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें-जो काम 7 बल्लेबाज मिलकर नहीं कर पाए, वो R Ashwin ने अकेले कर दिया, गेंदबाज रह गए हैरान