Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IPL 2025: Hardik Pandya नहीं खेल पाएंगे पहला मुकाबला, जान लीजिए क्‍या है पूरा मामला

    Updated: Sun, 29 Sep 2024 05:25 PM (IST)

    इंडियम प्रीमियर लीग 2025 की तैयारियां अभी से शुरू हो गई हैं। शनिवार को हुई आईपीएल गर्वनिंग काउंसिल की मीटिंग में कई फैसले लिए गए। अगले साल मार्च-अप्रै ...और पढ़ें

    हार्दिक पांड्य की एक गलती पड़ेगी भारी। इमेज- मुंबई इंडियंस एक्‍स
    हार्दिक पांड्य की एक गलती पड़ेगी भारी। इमेज- मुंबई इंडियंस एक्‍स

    HighLights

    1. मुंबई इंडियंस के कप्‍तान हैं हार्दिक पांड्या
    2. पिछले सीजन खराब रहा मुंबई का प्रदर्शन
    3. MI ने 14 में से जीते थे सिर्फ 4 मुकाबले

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंडियम प्रीमियर लीग 2025 की तैयारियां अभी से शुरू हो गई हैं। शनिवार को हुई आईपीएल गर्वनिंग काउंसिल की मीटिंग में कई फैसले लिए गए। अनकैप्‍ड प्‍लेयर से लेकर, आरटीएम, प्‍लेयर्स रिटेंशन, मैच फीस और फ्रेंचाइजी पर्स अहम फैसले लिए गए।

    अब मार्च 2025 के आखिरी हफ्ते या अप्रैल 2025 के पहले हफ्ते में लीग के 18वें सीजन की शुरुआत होगी। मुंबई इंडियंस के कप्‍तान हार्दिक पांड्या IPL 2025 का पहला मुकाबला नहीं खेल पाएंगे, यह अभी से तय हो गया है।

    पिछले सीजन हुई थी गलती

    • दरअसल, IPL 2024 के आखिरी मैच में हार्दिक पांड्या से बड़ी गलती हो गई थी।
    • उनकी टीम मुंबई इंडियंस तय समय में 20 ओवर पूरे नहीं कर पाई थी।
    • पिछले सीजन हार्दिक ने तीसरी बार यह गलती की थी।
    • ऐसे में मुकाबला खत्‍म होने के बाद हार्दिक पांड्या पर 30 लाख रुपये का जुर्माना और 1 मैच का बैन लगाया गया था।
    • इस मैच में मुंबई इंडियंस का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से हुआ था।
    • 17वें सीजन में यह मुंबई इंडियंस का आखिरी मैच था, ऐसे में हार्दिक पांड्या आईपीएल 2025 का पहला मैच नहीं खेल पाएंगे।
    • IPL 2024 में स्‍लो ओवर रेट के कारण हार्दिक पांड्या से पहले ऋषभ पंत पर भी एक मैच का बैन लगा था।

    ये भी पढ़ें: Hardik Pandya Training Video: हार्दिक ने कस ली कमर, क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में जल्द ही करेंगे कमबैक! इंटरनेट पर Video मचा रहा धमाल

    हार्दिक पांड्या का हुआ था विरोध

    IPL 2024 की शुरुआत से पहले हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस का कप्‍तान बनाया गया था। उन्‍होंने रोहित शर्मा की जगह ली थी। मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को गुजरात टाइटंस से ट्रेड किया था। हालांकि, फैंस को फ्रेंचाइजी का यह फैसला पसंद नहीं आया था।

    खबरें और भी

    उन्‍होंने सोशल मीडिया से लेकर मैदान तक इसका विरोध किया था। मैच के दौरान और मैदान के बाहर हार्दिक पांड्या को फैंस के गुस्‍से का सामना करना पड़ा था। हार्दिक पांड्या की कप्‍तानी में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी खराब रहा था। टीम ने 17वें सीजन में 14 मैच खेले थे और उन्‍हें सिर्फ 4 में ही जीत मिली थी। 8 अंकों के साथ टीम पॉइंट्स टेबल में आखिरी पायदान पर रही थी।

    ये भी पढ़ें: 'हार्दिक पांड्या कभी टेस्ट नहीं खेल पाएंगे', पूर्व भारतीय खिलाड़ी का बोल्ड बयान; लाल गेंद से गेंदबाजी करने की बताई वजह