Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बॉल है या आग का गोला! Haris Rauf की रफ्तार देख भौचक्के रह गए Jason Roy; पाकिस्तानी गेंदबाज ने फेंकी PSL 2024 की सबसे तेज गेंद

    Updated: Tue, 20 Feb 2024 12:19 PM (IST)

    क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए लाहौर कलंदर्स को 5 विकेट से हराया। लाहौर से मिले 188 रन के लक्ष्य को ग्लैडिएटर्स की टीम ने 5 विकेट खोक ...और पढ़ें

    PSL 2024: हैरिस रऊफ ने फेंकी 149.1 की स्पीड से गेंद।
    PSL 2024: हैरिस रऊफ ने फेंकी 149.1 की स्पीड से गेंद।

    HighLights

    1. हैरिस रउफ ने फेंकी पीएसएल 2024 की सबसे तेज गेंद
    2. क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने लाहौर कलंदर्स को 5 विकेट से हराया

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हैरिस रऊफ (Haris Rauf) की गिनती विश्व के सबसे घातक गेंदबाजों में की जाती है। रऊफ अपनी रफ्तार के दम पर दुनिया के बड़े से बड़े बल्लेबाज को चारों खाने चित कर चुके हैं। पाकिस्तान सुपर लीग 2024 (PSL) में हैरिस रऊफ की रफ्तार का कहर एकबार फिर देखने को मिला है। रऊफ ने क्वेटा ग्लैडिएटर्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में इस सीजन की सबसे तेज गेंद फेंकी।

    रऊफ के हाथ से निकला आग का गोला!

    दरअसल, क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बल्लेबाज जेसन रॉय को गेंदबाजी करते हुए हैरिस रऊफ ने 149.1 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से एक गेंद फेंकी। रऊफ के हाथ से निकली यह गेंद पीएसएल 2024 की सबसे तेज गेंद भी है। हालांकि, हैरिस रऊफ रफ्तार के बावूजद अपनी गेंदबाजी से कुछ खास प्रभाव नहीं छोड़ सके। रऊफ ने अपने चार ओवर के स्पेल में दिल खोलकर 47 रन लुटाए। रऊफ के हाथ सिर्फ एक विकेट लगा।

    क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने दर्ज की धमाकेदार जीत

    क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए लाहौर कलंदर्स को 5 विकेट से हराया। लाहौर से मिले 188 रन के लक्ष्य को ग्लैडिएटर्स की टीम ने 5 विकेट खोकर 19.1 ओवर में हासिल किया। क्वेटा ग्लैडिएटर्स की शुरुआत शानदार रही।

    यह भी पढ़ें- MS Dhoni की वजह से बर्बाद हुआ Manoj Tiwari का इंटरनेशनल करियर? पूर्व क्रिकेटर ने माही से पूछा बड़ा सवाल, बोले- मुझमें भी कोहली-रोहित...

    जेसन रॉय और सऊद शकील ने टीम को दमदार शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए महज 6.5 ओवर में 69 रन बटोरे। शकील 23 गेंदों पर 40 रन बनाने के बाद पवेलियन लौटे, तो रॉय 24 रन बनाने के बाद सिकंदर रजा का शिकार बने। इसके बाद ख्वाजा नफे ने मोर्चा संभाला और जमकर चौके-छक्कों की बरसात की।

    खबरें और भी

    ख्वाजा ने 31 गेंदों का सामना करते हुए 60 रन की तेज तर्रार पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान ख्वाजा ने 4 चौके और तीन गगनचुंबी छक्के जमाए और टीम को जीत दिलाकर लौटे। रदरफोर्ड ने 12 गेंदों पर 14 रन जड़े, तो अकील हुसैन 9 गेंदों पर 9 रन बनाकर नाबाद रहे।

    बेकार गई फरहान की अर्धशतीय पारी

    लाहौर कलंदर्स की ओर से साहिबजादा फरहान ने बल्ले से खूब धमाल मचाया। फरहान ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 43 गेंदों पर 62 रन कूटे। फरहान ने अपनी इस पारी के दौरान 6 चौके और तीन सिक्स जमाए।

    फरहान के अलावा टीम की ओर से जहांदाद खान ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 17 गेंदों पर 45 रन ठोके। जहांदाद ने 264 के स्ट्राइक रेट से तबाही मचाते हुए 3 चौके और चार गगनचुंबी छक्के लगाए, जिसकी बदौलत लाहौर की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 187 रन लगाने में सफल रही।