विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एजबेस्टन टेस्ट से पहले टीम इंडिया के साथ जुड़ा ये खिलाड़ी, नेट्स पर दिखाया दम, रवींद्र जडेजा की जगह पर मंडराया खतरा!

Published: Sat, 28 Jun 2025 11:17 PM (IST)

भारतीय क्रिकेट टीम इस समय एजबेस्टन में दूसरे टेस्ट मैच की तैयारी कर रही है और जमकर पसीना बहा रही ...और पढ़ें

भारतीय क्रिकेट टीम के साथ दिखा नया खिलाड़ी
भारतीय क्रिकेट टीम के साथ दिखा नया खिलाड़ी

HighLights

  1. IND vs ENG: टीम इंडिया के साथ जुड़ा नया खिलाड़ी
  2. IND vs ENG: टीम इंडिया के साथ किया अभ्यास
  3. IND vs ENG: इस खिलाड़ी ने नेट्स पर की गेंदबाजी

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम इस समय इंग्लैंड के खिलाफ दो जुलाई से शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी है। टीम इंडिया को हेडिंग्ले में खेले गए पहले टेस्ट मैच में हार का सामना करना पड़ा था और इसी कारण दूसरे मैच में उसे जीत की सख्त जरूरत है नहीं तो सीरीज जीतने में उसे मुश्किल हो जाएगी। इस मैच से पहले टीम इंडिया में एक खिलाड़ी की एंट्री हुई है जो पहले टीम में नहीं था।

ये खिलाड़ी आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए खेलता है और काफी नाम कमा चुका है। बाएं हाथ का ये स्पिनर कोई और नहीं बल्कि हरप्रीत बराड़ है। बराड़ को आधिकारिक तौर पर टीम इंडिया में शामिल नहीं किया गया है। वह पहले भी टीम इंडिया का हिस्सा नहीं थे।

यह भी पढ़ें- IND W vs ENG W: मंधाना का शतक, गेंदबाजों की मार, टीम इंडिया से इंग्लैंड गई बुरी तरह हार, भारत ने बनाई सीरीज में बढ़त

बराड़ ने की गेंदबाजी

बराड़ शनिवार को टीम इंडिया के साथ अभ्यास करते हुए नजर आए। वह नेट्स पर गेंदबाजी करते हुए देखे गए। हालांकि, इस दौरान वह टीम इंडिया की प्रैक्टिस किट नहीं पहने थे। वह साधारण किट में गेंदबाजी कर रहे थे जो ये बताता है कि वह टीम इंडिया का हिस्सा नहीं बने हैं बल्कि नेट गेंदबाज के तौर पर ही टीम में आए थे ताकि टीम इंडिया की तैयारी में मदद कर सकें। बराड़ रवींद्र जडेजा की तरह ही ऑलराउंडर हैं, लेकिन उनके टीम इंडिया के साथ अभ्यास करने से रवींद्र जडेजा की जगह पर कोई खतरा नहीं है।

गेंदबाजी की है चिंता

पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया की गेंदबाजी ज्यादा चली नहीं थी। उसके गेंदबाज दूसरी पारी में 371 रनों के टारगेट का बचाव नहीं कर सके थे। जसप्रीत बुमराह भी दूसरी पारी में फेल रहे थे। बुमराह ने पहली पारी में जरूर पांच विकेट लिए थे, लेकिन दूसरी पारी में उनका जलवा भी नहीं चला था। बाकी गेंदबाज भी फेल रहे थे। रवींद्र जडेजा से दूसरी पारी में काफी उम्मीदें थी लेकिन वह भी फेल रहे थे।

यह भी पढ़ें- RCB के यश दयाल पर महिला ने लगाए यौन शोषण के आरोप, शादी का झांसा देकर किया गलत काम, एफआईआर दर्ज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।