Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    T20 World Cup 2026: वर्ल्ड कप की शुरुआत से पहले लगा भारत को झटका, हर्षित राणा के खेलने पर मंडराया संकट

    Updated: Fri, 06 Feb 2026 03:40 PM (IST)

    भारतीय टीम के तेज गेंदबाज हर्षित राणा का टी20 वर्ल्ड कप में खेलना काफी मुश्किल दिख रहा है। उन्हें अभ्यास मैच में चोट लगी थी और इसी कारण वह परेशानी में ...और पढ़ें

    हर्षित राणा हुए चोटिल

    हर्षित राणा हुए चोटिल

    HighLights

    1. हर्षित राणा को लगी चोट

    2. हर्षित राणा का टी20 वर्ल्ड कप खेलना मुश्किल

    3. हर्षित राणा को अभ्यास मैच में लगी चोट

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप-2026 की शुरुआत में भी एक दिन बचा है, लेकिन इससे पहले ही भारत के लिए बुरी खबर आई है। टीम के स्टार गेंदबाज हर्षित राणा चोटिल हो गए हैं और उनका टूर्नामेंट से बाहर जाना लगभग पक्का माना जा रहा है। टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा है कि उनको लेकर अंतिम फैसला आज शाम को लिया जाएगा।

    सूर्यकुमार ने शनिवार को अमेरिका के खिलाफ होने वाले मैच से पहले शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, हर्षित राणा अभी आधिकारिक तौर पर बाहर नहीं हुए हैं लेकिन उनकी फिटनेस अच्छा नहीं लग रही है। आज शाम तक क्लीयर हो जाएगा।

    अभ्यास मैच में लगी चोट

    24 साल के इस गेंदबाज को डीवाई पाटिल स्टेडियम में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए अभ्यास मैच में चोट लग गई थी। उन्होंने एक ओवर फेंका था जिसमें 16 रन दिए थे और फिर लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए थे। हर्षित अगर बाहर होते हैं तो फिर भारत के लिए संकट की बात है।

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राणा के दाएं घुटने में चोट है और उनका स्कैन भी कराया गया है। स्कैन में राणा के घुटने की स्थिति अच्छी नहीं है और इसी कारण डॉक्टर दिनशॉ परदीवाला से सलाह ली गई है। राणा को सलाह मिली है कि वह सर्जिकल रिपेयर कराएं। इसी कारण उनके खेलने पर खतरा मंडरा रहा है और पूरी-पूरी आशंका है कि वह टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो जाएंगे। 

    खबरें और भी