विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs ENG 2nd Test मैच से पहले इस भारतीय तेज गेंदबाज की टीम से छुट्टी! गंभीर के बयान ने मचाई खलबली

Published: Wed, 25 Jun 2025 07:51 PM (IST)Updated: Wed, 25 Jun 2025 08:08 PM (IST)

पहला टेस्ट मैच गंवाने के बाद भारतीय टीम बर्मिंघम के लिए रवाना हो गई। बस से बोर्डिंग के दौरान हर्षित ...और पढ़ें

पहले टेस्ट मैच के दौरान भारतीय टीम। फोटो- रायटर

पहले टेस्ट मैच के दौरान भारतीय टीम। फोटो- रायटर

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टीम इंडिया ने दूसरे टेस्ट मैच से पहले तेज गेंदबाज हर्षित राणा को स्क्वाड से रिलीज कर दिया है। एक रिपोर्ट के अनुसार, हर्षित राणा को बर्मिंघम जाने वाली बस में नहीं चढ़े। वहीं, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गौतम गंभीर ने भी राणा की वापसी के संकेत दिए थे।

दरअसल, भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच बर्मिंघम में खेला जाएगा। टीम इंडिया लीड्स से बस द्वारा एजबेस्टन स्टेडियम के लिए रवाना हुई। द टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, टीम की बोर्डिंग के समय हर्षित राणा को बस में चढ़ते हुए नहीं देखा गया।

हर्षित राणा को किया गया रिलीज

रिपोर्ट में यह भी कहा कि हर्षित राणा को टीम स्क्वाड से रिलीज कर दिया गया है। पहले टेस्ट मैच के बाद भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर से प्रेस कॉन्फ्रेंस में हर्षित राणा को लेकर सवाल पूछा गया था। इस पर गंभीर ने कहा कि उन्हें वापस जाना पड़ सकता है।

गंभीर ने दिए थे संकेत

गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, मैंने अभी चयनकर्ताओं से बात नहीं की है। मैं उनसे बात करूंगा, क्योंकि टीम में कुछ गड़बड़ी के संकेत थे। इसलिए हमें उनकी बैकअप के रूप में जरूरत थी। लेकिन, इस समय सबकुछ ठीक है, यदि सबकुछ ठीक रहा तो उन्हें वापस लौटना पड़ सकता है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किया था डेब्यू

बता दें कि भारत के इंग्लैंड दौरे से पहले इंडिया-ए टीम ने दौरा किया। इंडिया-ए के साथ हर्षित राणा भी आए थे। इंग्लैंड लायन्स के खिलाफ अनाफिशियल टेस्ट सीरीज के बाद हर्षित राणा को रोक लिया था। जिसको लेकर भी गौतम गंभीर की खूब अलोचना हुई थी। हर्षित राणा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान अपना टेस्ट डेब्यू किया था।

यह भी पढे़ं- India A squad: इंग्‍लैंड दौरे के लिए इंडिया ए टीम का एलान, ध्रुव जुरेल को सौंपी गई उपकप्‍तानी; ये खिलाड़ी होगा कप्‍तान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।