यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
MCG में Hasan Ali के डांस मूव्स ने मचाई धूम, बीच मैच डांस करके लूटी महफिल, लट्टू हुए फैंस
ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच बॉक्सिंग डे टेस्ट खेला जा रहा है। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली फैंस के फेवरेट बन गए। हसन ने अपने डांस मूव्स से फैं ...और पढ़ें

HighLights
- ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच बॉक्सिंग डे टेस्ट खेला जा रहा है
- पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली फैंस के फेवरेट बन गए
- हसन ने अपने डांस मूव्स से फैंस को मेलबर्न में एंटरटेन किया
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Hasan Ali dance: ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच बॉक्सिंग डे टेस्ट खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे दिन पाकिस्तान पर विशाल बढ़त बना ली है। ऐसे में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली फैंस के फेवरेट बन गए।
भीड़ के फेवरेट बने हसन अली-
मेलबर्न के प्रतिष्ठित क्रिकेट ग्राउंड में बॉक्सिंग डे टेस्ट देखने के लिए फैंस की काफी भीड़ इकट्ठा होती है। ऐसे में हसन अली ने अपने एक एक्ट से फैंस को अपना दीवाना बना लिया। वह भीड़ के पसंदीदा बन गए। हसन अली पाकिस्तान के सबसे चुलबुल खिलाड़ियों में से एक हैं।
फैंस का ध्यान किया आकर्षित-
हसन ने अपनी मजेदार हरकत से फैंस का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करते हैं। हसन ने अपने डांस मूव्स से फैंस को मेलबर्न में एंटरटेन किया। ऐसे में मैच में क्रिकेट के साथ डांस का भी तड़का लग गया। हालांकि इस मैच में दूसरे दिन फील्डिंग के दौरान फैंस ट्रेविस हेड की स्ट्रेचिंग रूटीन कॉपी कर रहे थे।
ये भी पढ़ें:- बॉक्सिंग-डे टेस्ट में PAK गेंदबाजों के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड, एक पारी मे लुटाए सबसे ज्यादा रन, लाबुशेन ने मचाया धमाल
Get your body moving with Hasan Ali! #AUSvPAK pic.twitter.com/8Y0ltpInXx
— cricket.com.au (@cricketcomau) December 28, 2023
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो-
हसन ने ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी के 53वें ओवर में फील्डिंग करते हुए खुलकर डांस किया। ऐसे में अली ने मैदान में मौजूद लोगों को भी डांस करने पर मजबूर कया। इसका वीडियो ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसे फैंस ने काफी पसंद किया है।
खबरें और भी
मैच का हाल-
स्मिथ भी इसे देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पाए। ऐसे में मैदान में मौजूद फैंस का भी काफी एंटरटेनमेंट हुआ।
मैच की बात करें तो पाकिस्तान ने पहली पारी 264 रन पर सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 187 रन के साथ 241 रन की बढ़त हासिल कर ली है।
ये भी पढ़ें:- स्टीव स्मिथ-मिचेल मार्श की जोड़ी ने पाकिस्तानी गेंदबाजों की तोड़ी कमर, ऑस्ट्रेलिया ने जीत की तरफ बढ़ाए कदम