Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IPL से किस खिलाड़ी का खजाना कितना भरा? जानें लीग से सबसे ज्यादा कमाई करने वाले टॉप-5 क्रिकेटर

    Updated: Fri, 29 Nov 2024 08:56 PM (IST)

    IPL 2025 से पहले मेगा ऑक्‍शन हो चुका है। ऋषभ पंत ऑक्‍शन में सबसे महेंगे प्‍लेयर बने। लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्‍हें 27 करोड़ में खरीदा। इससे पहले सभी फ् ...और पढ़ें

    पहले सीजन में धोनी को मिले थे 6 करोड़। इमेज- बीसीसीआई
    पहले सीजन में धोनी को मिले थे 6 करोड़। इमेज- बीसीसीआई

    HighLights

    1. IPL 2008 में धोनी थे सबसे महंगे प्‍लेयर
    2. पहले सीजन रोहित को मिले थे 3 करोड़
    3. विराट कोहली ने 12 लाख से की थी शुरुआत

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2025 से पहले साऊदी अरब के जेद्दा में मेगा ऑक्‍शन हुआ। इस दौरान सभी फ्रेंचाइजी ने जमकर पैसे खर्च किए। ऑक्‍शन में पंत सबसे महंगे प्‍लेयर रहे। लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन पर 27 करोड़ रुपये खर्च कर दिए। ऐसे में अब सवाल उठने लगा है कि आईपीएल से सबसे ज्‍यादा कमाई करने वाले टॉप 5 प्‍लेयर कौन हैं, तो आएइ इन प्‍लेयर्स के बारे में जानते हैं। 

    कोहली को मिले 21 करोड़ 

    • विराट कोहली IPL 2025 रिटेंशन में सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी बने थे।
    • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने उन्‍हें 21 करोड़ रुपये में रिटेन किया।
    • वहीं चेन्‍नई सुपर किंग्‍स ने महेंद्र सिंह धोनी को बतौर अनकैप्‍ड प्‍लेयर अपने साथ जोड़ा।
    • IPL के नए नियमों के मुताबिक धोनी ने 5 साल से इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेला है।
    • ऐसे में CSK ने धोनी पर 4 करोड़ रुपये खर्च किए।
    • मुंबई इंडियंस ने पूर्व कप्‍तान रोहित शर्मा को 16.30 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा।

    रोहित शर्मा की हुई सबसे ज्‍यादा कमाई

    रोहित शर्मा IPLसे सबसे ज्‍यादा कमाई करने वाले प्‍लेयर हैं। वह 2008 से ही लीग का हिस्‍सा हैं। उन्‍होंने इंडियन प्र‍ीमियर लीग से अब तक 210.9 करोड़ रुपये कमाए हैं। रोहित पहले 3 सीजन डेक्कन चार्जर्स का हिस्‍सा रहे थे।

    इसके बाद से वह मुंबई इंडियंस में हैं। इस लिस्‍ट में दूसरे नंबर पर विराट कोहली हैं। पहले ही सीजन से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का हिस्‍सा रहे विराट को IPLसे अब तक 209.2 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है।

    पहले सीजन सबसे महंंगे थे धोनी 

    • फेहरिस्‍त में तीसरा नंबर पूर्व भारतीय कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी का आता है।
    • धोनी के खाते में आईपीएल से अब तक 192.84 करोड़ रुपये आए हैं।
    • धोनी पहले सीजन में सबसे महंगे खिलाड़ी थे।
    • लिस्‍ट में ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा चौथे पर हैं।
    • जड्डू ने IPL से अब तक 143.01 करोड़ की कमाई की है।
    • 5वें नंबर पर सुनील नरेन आते हैं।
    • वेस्‍टइंडीज के नरेन को दुनिया की सबसे अमीर क्रिकेट लीग से 125.15 करोड़ रुपये का फायदा हुआ है।

    IPL से सबसे ज्‍यादा कमाई

    • रोहित शर्मा: 210.9 करोड़
    • विराट कोहली: 209.2 करोड़
    • एमएस धोनी: 192.84 करोड़
    • रवींद्र जडेजा: 143.01 करोड़
    • सुनील नरेन: 125.15 करोड़

    IPL से विराट कोहली की कमाई

    • IPL 2008 से 2010: 12 लाख
    • IPL 2011 से 2013: 8.28 करोड़
    • IPL 2014 से 2017: 12.5 करोड़
    • IPL 2018 से 2021: 17 करोड़
    • IPL 2022 से 2024: 15 करोड़
    • IPL 2025: 21 करोड़

    IPL से रोहित शर्मा की कमाई

    • IPL 2008 से 2010: 3 करोड़
    • IPL 2011 से 2013: 9.2 करोड़
    • IPL 2014 से 2017: 12.5 करोड़
    • IPL 2018 से 2020: 15 करोड़
    • IPL 2021 से 2024: 16 करोड़
    • IPL 2025: 16.30 करोड़

    IPL से एमएस धोनी की कमाई

    • IPL 2008 से 2010: 6 करोड़
    • IPL 2011 से 2013: 8.28 करोड़
    • IPL 2014 से 2017: 12.5 करोड़
    • IPL 2018 से 2021: 15 करोड़
    • IPL 2022 से 2024: 12 करोड़
    • IPL 2025: 4 करोड़

    ये भी पढ़ें: Virat Kohli और Rohit Sharma ने कई सालों से नहीं खेली रणजी ट्रॉफी, कहीं टेस्‍ट में फेल होने की वजह यही तो नहीं?

    खबरें और भी