PSL 2026: पहले ही मुकाबले में पिटी पाकिस्तान की भद्द, सफेद की जगह गुलाबी गेंद से हुआ मैच; विश्व क्रिकेट में हो रही थू-थू
पाकिस्तान सुपर लीग की शुरुआत शुक्रवार से हुई है और पहले ही दिन इस लीग में कुछ ऐसा हो गया जिससे ये लीग सवालों के घेरे में आ गई। सोशल मीडिया पर इसका जमक ...और पढ़ें
HighLights
पीएसएल के पहले मैच में पाकिस्तान का उड़ा मजाक
सफेद नहीं गुलाबी गेंद से हुआ मैच!
सोशल मीडिया पर उड़ रही है खिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के नए सीजन की शुरुआत गुरुवार से हुई औऱ पहले ही मैच में पूरे विश्व में इस लीग की भद्द पिट गई। लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में हैदराबाद किंग्समेन ओर मौजूदा विजेता लाहौर कलंदर्स के बीच मैच खेल गया। ये मैच गुलाबी गेंद के कारण पूरी दुनिया की नजर में आ गया।
इस मैच में लाहौर की टीम ने टॉस जीता और हैदराबाद को पहले गेंदबाजी करने के लिए बुलाया। हैदराबाद की कप्तानी ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लाबुशेन कर रहे थे। ये टीम जब गेंदबाजी कर रही थी तब कुछ ऐसा हुआ जिसने सभी को हैरान भी कर दिया और हंसने को मजबूर भी।
गेंद ने बदला रंग
दरअसल, हैदराबाद की टीम जब गेंदबाजी कर रही थी तो सफेद गेंद गुलाबी रंग में बदल गई थी। ऐसा कहा जा रहा है कि हैदराबाद के खिलाड़ी जब अपनी जर्सी से गेंद को साफ कर रहे थे तब जर्सी का रंग छूटकर सफेद गेंद पर चढ़ गया और ये गुलाबी हो गई। इस बीच फैंस ने टीम की जर्सी की क्वालिटी पर सवाल उठाए। आमतौर पर ऐसा देखा नहीं जाता है कि किसी टीम की जर्सी का रंग गेंद पर चढ़ जाए, लेकिन पाकिस्तान में कुछ भी हो सकता है।
कई फैंस इसको लेकर कह रहे हैं कि पहली बार कोई टी20 मैच गुलाबी गेंद से खेला गया। सोशल मीडिया पर पीएसएल और उसकी टीम हैदराबाद का काफी मजाक उड़ाया जा रहा है।
Peak Pakistan Super League standards 😭
— Brutal Truth (@sarkarstix) March 26, 2026
During the very first match of PSL 11, the ball literally turned pink every time Hyderabad Kingsmen players rubbed it on their kit.
Did they get knockoff kits instead of authentic ones?
International league or gully-level experiment? 🤡 pic.twitter.com/Beq5zhmSkb
ऐसा रहा मैच
लाहौर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट खोकर 199 रन बनाए। उसके लिए फखर जमां ने 39 गेंदों पर 10 चौकों की मदद से 53 रनों की पारी खेली। अंत में हसीबुल्लाह खान ने 28 गेंदों पर नाबाद 40 रनों की पारी खेली। सिकंदर रजा ने भी अंत में तेजी से रन बनाए और 10 गेंदों पर 24 रन जोड़े जिसमें दो चौके और दो छक्के शामिल रहे। इस स्कोर के सामने हैदराबाद की टीम पूरे 20 ओवरों में 130 रनों पर ही ढेर हो गई।
यह भी पढ़ें- PSL 2026: लाहौर कलंदर्स का चैंपियन वाला आगाज, डेब्यू कर रही हैदराबाद को थमाई शर्मनाक हार