विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दुनिया के दो स्‍टेडियम की पिचों से नाखुश हुआ ICC, दोनों के खाते में जोड़ दिया एक डीमेरिट प्‍वाइंट

Updated: Tue, 09 Jun 2026 08:18 PM (IST)

अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने लॉर्ड्स और गद्दाफी स्‍टेडियम की पिच पर नाखुशी जताते हुए दोनों के खाते में एक डीमेरिट अंक जोड़ दिया।

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच मैच का दृश्‍य

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच मैच का दृश्‍य

HighLights

  1. लॉर्ड्स और लाहौर की पिचों से आईसीसी नाखुश

  2. आईसीसी ने दोनों के खाते में एक डीमेरिट अंक जोड़ा

  3. एंडी पायक्राफ्ट और ग्रेम ला ब्रूय ने जमा की रिपोर्ट

प्रेट्र, दुबई। इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच हुए लॉर्ड्स टेस्ट की पिच से आईसीसी नाखुश है। उन्होंने लंदन में हुए इस टेस्ट की पिच को असंतोषजनक बताते हुए एक डीमेरिट पाइंट भी दिया है।

आईसीसी ने यही फैसला गद्दाफी स्टेडियम की पिच पर भी सुनाया है। लाहौर के इस स्टेडियम में पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का तीसरा वनडे मैच खेला गया था। इस पिच को भी असंतोषजनक बताते हुए इसे भी एक डीमेरिट पाइंट दिया गया।

रिपोर्ट में क्‍या बताया गया

लार्ड्स मामले में रिपोर्ट मैच रेफरी एंडी पायक्राफ्ट ने बनाई थी जबकि गद्दाफी स्टेडियम में ये काम ग्रेम ला ब्रूय ने किया। इन रिपोर्टों में मैच अधिकारियों और कप्तानों द्वारा जताई गई चिंता भी शामिल थी।

पायक्राफ्ट ने लिखा कि लार्ड्स की पिच में पूरे टेस्ट के दौरान बहुत ज्यादा सीम मूवमेंट देखने को मिला। कई बार गेंद बहुत ज्यादा नीची भी रही। पिच की वजह से बल्ले के मुकाबले गेंद का पलड़ा बहुत ज्‍यादा भारी हो गया था।

बल्‍लेबाजों की हुई दिक्‍कत

गद्दाफी की पिच रिपोर्ट में ब्रूय ने लिखा कि पिच बहुत धीमी और नीची थी जिससे बल्लेबाजों को रन बनाने में बहुत मुश्किल हो रही थी। यह पिच वनडे क्रिकेट के अनुकूल नहीं थी क्योंकि बल्लेबाजों को यहां सेट होने में बहुत वक्त लग रहा था। साथ ही इसने मैच में बहुत जल्दी स्पिन गेंदबाजों की मदद करनी शुरू कर दी और पूरे मैच में यही हाल रहा।

यह भी पढ़ें- ICC Rankings: इंग्लैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन का हरमनप्रीत कौर को मिला फायदा, टी20 रैंकिंग में लगाई छलांग

यह भी पढ़ें- Rohit Sharma को 2027 वर्ल्‍ड कप के लिए खुद को साबित करना होगा, पूर्व चयनकर्ता का अल्‍टीमेटम