Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    T20 World Cup 2024 Schedule: टी-20 वर्ल्ड कप के शेड्यूल का हुआ एलान, इस दिन होगी भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, देखिए पूरा कार्यक्रम

    Updated: Fri, 05 Jan 2024 07:22 PM (IST)

    T20 WC आईसीसी ने टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के शेड्यूल का एलान कर दिया है। टूर्नामेंट की शुरुआत 1 जून से होगी और पहले मैच में यूएसए की भिड़ंत कनाडा के साथ ह ...और पढ़ें

    T20 World Cup 2024: आईसीसी ने किया टी-20 वर्ल्ड कप के शेड्यूल का एलान
    T20 World Cup 2024: आईसीसी ने किया टी-20 वर्ल्ड कप के शेड्यूल का एलान

    HighLights

    1. टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के शेड्यूल का हुआ एलान
    2. 9 जून को होगी भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईसीसी ने टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के शेड्यूल का एलान कर दिया है। टूर्नामेंट की शुरुआत 1 जून से होगी और पहले मैच में यूएसए की भिड़ंत कनाडा के साथ होगी । इस बार विश्व कप की मेजबानी वेस्टइंडीज और अमेरिका कर रही है। भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला 9 जून को न्यूयॉर्क में खेला जाएगा।

    1 जून से होगा टूर्नामेंट का आगाज

    टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का आगाज 1 जून से होगा। पहले मैच में अमेरिका की भिड़ंत कनाडा के साथ होगी। ग्रुप स्टेज के मुकाबले एक जून से लेकर 18 जून तक खेले जाएंगे। इसके बाद 19 जून से लेकर 24 जून तक सुपर 8 स्टेज के मुकाबले होंगे। टूर्नामेंट का सेमीफाइनल मुकाबले 26 और 27 जून को होंगे। वहीं, टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताबी मैच 29 जून को खेला जाएगा।

    कब होगी भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत?

    भारतीय टीम टी-20 वर्ल्ड कप 2024 अपने अभियान का आगाज 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ करेगी। आयरलैंड से भिड़ने के बाद टीम इंडिया की अगली टक्कर पाकिस्तान से होगी। भारत-पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला 9 जून को न्यूयॉर्क में खेला जाएगा। इसके बाद 12 जून को भारतीय टीम अमेरिका से भिड़ती नजर आएगी। वहीं, 15 जून को टीम इंडिया ग्रुप स्टेज का अपना आखिरी मुकाबला कनाडा के साथ खेलेगी, जो फ्लोरिडा में खेला जाना है।

    यह भी पढ़ें- AUS vs PAK: कंगारुओं के घर में पाकिस्तान के युवा गेंदबाज ने मचाई सनसनी, Wasim Akram के 34 साल पुराने रिकॉर्ड की कर डाली बराबरी

    ग्रुप-ए में भारतीय टीम

    टीम इंडिया को टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में ग्रुप-ए में रखा गया है। ग्रुप-ए में भारत के अलावा पाकिस्तान, आयरलैंड, कनाडा और अमेरिका को रखा गया है। दूसरे ग्रुप में इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, नामीबिया, स्कॉटलैंड और ओमान को जगह दी गई है। ग्रुप-सी में न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज, अफगानिस्तान, युगांडा, पापुआ न्यू गिनी को रखा गया है। ग्रुप-डी में साउथ अफ्रीका, श्रीलंका, बांग्लादेश, नीदरलैंड्स और नेपाल की टीमें एक-दूसरे से भिड़ती हुई नजर आएंगी।

    खबरें और भी