Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Women's World Cup Prize Money: महिला वर्ल्ड कप चैंपियन को पुरुषों से ज्यादा मिलेगी प्राइज मनी, ICC ने बदल दी तस्वीर

    Updated: Mon, 01 Sep 2025 01:30 PM (IST)

    Womens World Cup Prize Money महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 जिसका आयोजन भारत में होगा की प्राइज मनी में आईसीसी ने पिछली बार से 4 गुना बढ़ोत्तरी की है। खिता ...और पढ़ें

    Women's World Cup विजेता को मिलेंगे इतने करोड़ रुपये?
    Women's World Cup विजेता को मिलेंगे इतने करोड़ रुपये?

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Women's World Cup 2025 Prize Money: महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का आयोजन 30 सितंबर से भारतीय सरजमीं पर होना है। इस टूर्नामेंट का फाइनल मैच 2 नवंबर को खेला जाएगा। भारत के चार और श्रीलंका के एक शहर में ये टूर्नामेंट का आयोजन होना है। पाकिस्तान की टीम भारत नहीं आएगी, इसलिए वह अपने मैच श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में खेलेगी।

    ऐसा 12 साल में पहली बार होने जा रहा है, जब महिला वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत करेगा। इस बीच आईसीसी ने महिला वर्ल्ड कप 2025 की प्राइज मनी का एलान किया है, जिसमें पिछली बार की तुलना में 4 गुना बढ़ोत्तरी की गई है। आइए जानते हैं ये खिताब जीतने वाली टीम को कितने करोड़ रुपये मिलेंगे?

    Women's World Cup विजेता को मिलेंगे इतने करोड़ रुपये?

    ICC ने महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के लिए प्राइज मनी (Women's World Cup Prize Money 2025) का एलान किया। पूरे टूर्नामेंट के लिए कुल प्राइज मनी $13.88 मिलियन डॉलर (यानी 122 करोड़ रुपये लगभग) हैं, जो कि 2022 के पिछले संस्करण से तकरीबन 297 प्रतिशत ज्यादा है।

    कुल पुरस्कार राशि ने भारत में दो साल पहले हुए आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप को पीछे छोड़ दिया है, जिसकी कुल पुरस्कार राशि 10 मिलियन डॉलर थी। ये आईसीसी की एक स्ट्रैटेजी है, जो महिला क्रिकेट के ग्रौथ के लिए हैं।

    खबरें और भी

    महिला विश्व कप की विजेता टीम की राशि में 239% की वृद्धि की गई है और विजेता बनने वाली टीम को अब $4.48 मिलियन (लगभग 39.5 करोड़) मिलेंगे। वहीं उपविजेता रहने वाली टीम को $2.24 मिलियन (लगभग 19.77 करोड़ ) मिलेंगे।

    यह भी पढ़ें- वर्ल्ड कप खेलने के लिए साउथ अफ्रीकी क्रिकेटर ने किया संन्यास से वापसी का फैसला, दूसरी टीमों में मचा हड़कंप

    यह भी पढ़ें- ICC ने बदला महिला वर्ल्ड कप का कार्यक्रम, बेंगलुरू से छीनी मेजबानी, अब इस स्टेडियम में होंगे मैच

    किसको मिलेगी? प्राइज मनी (USD) प्राइज मनी (INR)
    विनर  4.48 मिलियन 39.5 करोड़ (लगभग)
    रनर-अप 2.24 मिलियन 19.77 करोड़ (लगभग)
    सेमीफाइनलिस्ट 1.12 मिलियन 9.8 करोड़ (लगभग)
    हर ग्रुप स्टेज विजेता  34,314 30. 28 लाख (लगभग)
    5वीं और छठी स्थान वाली टीम 7,00,000 6.17करोड़ (लगभग)
    7वीं और आठवीं स्थान 2,80,000 2.47 करोड़ (लगभग)
    ग्रुप स्टेज का हिस्सा 250,000 2.20 करोड़ (लगभग)