Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ICC World Cup 2023 Anthem: विश्व कप का एंथम सॉन्ग हुआ रिलीज, Ranveer Singh और Pritam ने मचाया धमाल

    By Priyanka JoshiEdited By: Priyanka Joshi
    Updated: Wed, 20 Sep 2023 12:37 PM (IST)

    वनडे विश्व कप 2023 की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। 5 अक्टूबर से भारत की मेजबानी में ये मेगा इवेंट खेला जाना है जिसमें 10 टीमें हिस्सा ले रही है। वनडे ...और पढ़ें

    ICC World Cup 2023 Anthem: वनडे विश्व कप का एंथम सॉन्ग हुआ रिलीज
    ICC World Cup 2023 Anthem: वनडे विश्व कप का एंथम सॉन्ग हुआ रिलीज

    HighLights

    1. वनडे विश्व कप 2023 के आगाज में महज 15 दिन का समय बाकी
    2. वनडे विश्व कप का एंथम सॉन्ग हुआ रिलीज
    3. आईसीसी ने आज दोपहर 12 बजे किया विश्व कप के एंथम सॉन्ग का अनावरण

    नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। ICC World Cup 2023 Anthem Released Video Goes Viral: वनडे विश्व कप 2023 की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। 5 अक्टूबर से भारत की मेजबानी में ये मेगा इवेंट खेला जाना है, जिसमें 10 टीमें हिस्सा ले रही है। वनडे विश्व कप 2023 का एंथम सॉन्ग 'दिल जश्न बोले' (Dil Jashn Bole) आज दोपहर 12 बजे आईसीसी ने रिलीज कर दिया गया है।

    इस एंथम को लोकप्रिय संगीतकार प्रीतम ने तैयार किया है। आईसीसी ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर वीडियो शेयर की है। इस एंथम में बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणवीर सिंह और बॉलीवुड सिंगर प्रीतम धमाल मचाते हुए नजर आ रहे हैं। फैंस को ये एंथम पसंद आया है।

    ICC World Cup 2023 Anthem: वनडे विश्व कप का एंथम सॉन्ग हुआ रिलीज

    दरअसल, आईसीसी द्वारा शेयर की गई वनडे विश्व कप के एंथम सॉन्ग (ICC World Cup Anthem Release) की वीडियो में रणवीर सिंह ब्लू शर्ट, मैरून रंग का ब्लेजर और मैचिंग हैट पहने नजर आ रहे हैं। वीडियो में सभी 10 देशों की जर्सी पहने फैंस दिखाई दे रहे हैं।

    वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए जारी किए गए एंथम में देखा जा रहा है कि एक्टर रणवीर सिंह की एंट्री ट्रेन में होती है, जिसमें वह एक बच्चे को बोलते हुए नजर आ रहे है, बेटा आप फैन नहीं हो गया। इसके बाद बच्चा कहता है कि फैन का मतलब क्या होता है। इसके बाद रणवीर सिंह ट्रेन के अंदर जमकर डांस करते हुए ट्रेन की छत नजर आते हैं।

    खबरें और भी

    उनके साथ सिंगर प्रीतम भी गाना गाते हुए धमाल मचाते हुए नजर आ रहे हैं। गाना दिल जश्न-जश्न बोले.... फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

    इस गाने की एक लाइन यह भी है,

    'दम से और जोश से खिलाड़ी भिड़ेंगें, देखो चमके और फिर खेल खतरनाक लड़ेंगे, अपनी टीम की जर्सी पहनकर रेडी रहना सभी होगा एक दिन में गाना बजाना रोना हंसना सभी। वनडे चमत्कार भी है, वनडे में टकरार भी है हर किसी की धड़कने भी बोले दिन जश्न-जश्न बोले'

    वीडियो में म्जूजिशियन प्रीतम को भी ट्रेन की छत पर गिटार बजाते दिखाया गया है। इसके अलावा कमेंट्रेटर जतिन सप्रू भी वीडियो में नजर आ रहे हैं।

    Yuzendra Chahal की पत्नी Dhanashree Verma भी ICC World Cup Anthem में आई नजर

    युजवेंद्र चहल की पत्नी Dhanashree Verma भी आईसीसी वर्ल्ड कप एंथम में नजर आ रही है। धनश्री रणवीर सिंह के साथ डांस करते हुए जमकर महफिल लूट रही है। सोशल मीडिया पर फैंस कई ट्वीट्स शेयर कर रहे हैं। बता दें कि चहल को वनडे विश्व कप टीम में मौका नहीं दिया गया, लेकिन धनश्री वर्मा को वनडे विश्व कप का हिस्सा बना दिया गया। उन्हें इस एंथम सॉन्ग में मौका मिला।

    यहां देखिए वनडे विश्व कप का एंथम सॉन्ग 

    5 अक्टूबर से होगी वनडे विश्व कप 2023 की शुरुआत

    बता दें कि वनडे विश्व कप 2023 का आगाज 5 अक्टूबर से होना है, जिसका फाइनल मैच 19 नवंबर को खेला जाएगा। वनडे विश्व कप का पहला मैच इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच खेलकर करेगी। एशिया कप 2023 का खिताब जीतने के बाद भारतीय टीम की निगाहें 12 साल बाद विश्व कप जीतने पर होगी।

    ODI World Cup 2023 के लिए भारतीय टीम इस प्रकार

    रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव।