यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मेलबर्न टेस्ट में बल्ले के जरिए विरोध जताना चाहते हैं Usman Khawaja, ICC ने प्लेयर के अनरोध को नहीं किया स्वीकार
पाकिस्तान के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की टीम इन दिनों घरेलू धरती पर तीन दिनों की टेस्ट सीरीज खेल रही है। इस बीच ऑस्ट्रेलिया के ओपनर उस्मान ख्वाजा लगातार विवा ...और पढ़ें

HighLights
- ऑस्ट्रेलिया के ओपनर उस्मान ख्वाजा लगातार विवादों में बने हुए हैं
- उस्मान अपने जूतों को लेकर विवाद में फंसे थे
- उस्मान पाकिस्तान के खिलाफ गाजा में मानवीय संकट के लिए विरोध जताना चाहते हैं
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ICC didn't permit Usman Khawaja protest: पाकिस्तान के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की टीम इन दिनों घरेलू धरती पर तीन दिनों की टेस्ट सीरीज खेल रही है। इस बीच ऑस्ट्रेलिया के ओपनर उस्मान ख्वाजा लगातार विवादों में बने हुए हैं।
उस्मान ने किया विरोध-
सबसे पहले उस्मान अपने जूतों को लेकर विवाद में फंसे थे। दरअसल ऑस्ट्रेलियाई ओपनर गाजा में मानवीय संकट के लिए आवाज उठाना चाहते हैं। आईसीसी ने एक बार फिर उस्मान ख्वाजा के गाजा में मानवीय संकट पर आवाज उठाने के प्रयास को अस्वीकार कर दिया है।
बल्ले और जूतो से जताया विरोध-
आईसीसी ने उस्मान के अपने बल्ले और जूतों पर गाजा के समर्थन में फोटो प्रदर्शन करने के आवेदन को अस्वीकार कर दिया है। आईसीसी का कपड़े और खेल उपकरण का नियम खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों को अपने कपड़ों या उपकरणों पर व्यक्तिगत मैसेज प्रदर्शित करने की इजाजत नहीं देता हे।
ये भी पढ़ें:- PAK के खिलाफ पर्थ टेस्ट से पहले जूतों को लेकर विवाद में फंसा ये कंगारू बल्लेबाज, ICC खिलाड़ी पर ले सकता है कड़ा संज्ञान
क्या बोला आईसीसी-
बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले ट्रेनिंग सेशन के दौरान उस्मान ने एक बार फिर अपने जूते और बल्ले पर लोगो प्रदर्शित किया। आईसीसी ने पाकिस्तान के खिलाफ बाकी मैचों में "आईसीसी ने पाकिस्तान के खिलाफ बाकी मैचों में व्यक्तिगत संदेश पर अनुमति नहीं दी है।
खबरें और भी
काली पट्टी बांधकर जताया विरोध-
ऐसे में उस्मान ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट में काली पट्टी बांधकर गाजा का समर्थन किया था। ऐसे में पाकिस्तान के खिलाफ उस्मान पर बिना आईसीसी की मंजूरी के बिना विरोध जताने के लिए काली पट्टी पहनकर विरोध लगाया है। मैच में अक्सर खिलाड़ियों द्वारा किसी की मौत या प्राकृतिक आपदा का विरोध जताने के लिए यह पहना जाता है।