Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    World Cup 2023 Final और दूसरे सेमीफाइनल की पिच को ICC ने दी रेटिंग, भारत की हार की वजह का हुआ खुलासा

    By Geetika SharmaEdited By: Geetika Sharma
    Updated: Fri, 08 Dec 2023 12:34 PM (IST)

    आईसीसी ने 2023 विश्व कप फाइनल और दूसरा सेमीफाइनल खेले जाने वाली नरेंद्र मोदी स्टेडियम और ईडन गार्डन की पिच को रेटिंग दी है। आईसीसी ने 11 में 5 पिच को ...और पढ़ें

    आईसीसी ने वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल और दूसरे सेमीफाइनल को औसतन रेटिंग दी।. फोटो- एक्स से साभार
    आईसीसी ने वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल और दूसरे सेमीफाइनल को औसतन रेटिंग दी।. फोटो- एक्स से साभार

    HighLights

    1. आईसीसी ने आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 की पिच को रेटिंग दी
    2. आईसीसी ने वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल और दूसरे सेमीफाइनल को औसतन रेटिंग दी
    3. ऐसे में भारत की हार का कारण पिच ही नजर आ रहा है।

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ICC give rating to World Cup 2023 final and Second Semi Final Pitch: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने 2023 विश्व कप फाइनल और दूसरा सेमीफाइनल (ऑस्ट्रेलिया vs दक्षिण अफ्रीका) खेले जाने वाली नरेंद्र मोदी स्टेडियम और ईडन गार्डन की पिच को 'औसत' रेटिंग दी है।

    आईसीसी की रेंटिंग-

    आईसीसी के मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट ने फाइनल खेले जाने वाली नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच को रेटिंग दी, तो वहीं पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ ने दूसरा सेमीफाइनल खेले जाने वाली ईडन गार्डन की पिच को रेटिंग दी।

    दूसरे सेमीफाइनल की पिच का हाल-

    कोलकाता में दूसरा सेमीफाइनल ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच कम स्कोर वाला रोमांचक मैच खेला गया था। तूफान और विकेट पर नमी के कारण दक्षिण अफ्रीका 22 रन पर अपने 4 विकेट गंवा बैठी थी, जिसके बाद उन्होंने वापसी करते हुए 212 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 47वें ओवर की दूसरी गेंद पर 16 गेंद बाकी रहते हुए 3 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया।


    ये भी पढ़ें:- T20 World Cup 2024 के लिए ICC ने जारी किया नया LOGO, डिजाइन में छुपा है खास सीक्रेट; जानकर रह जाएंगे हैरान!

    फाइनल में ऐसी थी पिच-

    अगर फाइनल की बात करें तो भारत और ऑस्ट्रेलिया के मैच में दूसरे सेमीफाइनल में थोड़ा बड़ा स्कोर देखने को मिला था। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 240 रन बनाए। दूसरी पारी तक पिच में नमी कम थी, जिसके चलते ऑस्टेलिया ने 43वें ओवर में ही 6 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया था। हालांकि कप्तान पैट कमिंस ने मैच से पहले यहां खेलने को लेकर चिंता जाहिर की थी।

    खबरें और भी

    पांच पिच को मिली औसत रेंटिंग-

    एक तरफ जहां इन दोनों पिच को औसत रेटिंग मिली है तो वहीं मुंबई के वानखेड़े, जहां भारत और न्यूजीलैंड के बीच सेमीफाइनल खेला गया और जो विवाद का कारण भी रहा था को अच्छी रेटिंग दी गई है। भारत ने यहां 397/4 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया था।

    ये भी पढ़ें:- Gautam Gambhir के कभी नहीं भूल पाने वाले 5 सबसे बड़े विवाद, दिग्‍गज हो या सीनियर, किसी को नहीं बख्‍शा

    गेंदबाजी में भारत ने न्यूजीलैंड को 327 रन पर आल-आउट किया था। विश्व कप में टीम इंडिया के 11 मैचों में से पांच में पिच को आईसीसी ने औसत रेटिंग दी है।