Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    2011 ODI World Cup Final: माही के सिक्स का दीवाना हुआ ICC, इस खास अवॉर्ड से किया सम्मानित

    Updated: Mon, 03 Apr 2023 07:00 AM (IST)

    World Cup 2011 MS Dhoni Winning Six भारत के लिए इस मैच में गौतम गंभीर ने 97 रन की पारी खेली थी जबकि कप्तान धोनी ने 79 गेंद पर नाबाद 91 रन बनाए थे। इस ...और पढ़ें

    dhoni winning six, वनडे विश्व कप में धोनी ने लगाया था सिक्स। फोटो- ट्विटर
    dhoni winning six, वनडे विश्व कप में धोनी ने लगाया था सिक्स। फोटो- ट्विटर

    नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। साल 2011 में 2 अप्रैल को ही भारत ने वनडे वर्ल्ड कप जीता था। 28 साल बाद फाइनल में श्रीलंका को हराकर विश्व चैंपियन बना था। इस मैच को धोनी ने सिक्स मारकर खत्म किया था। अब ICC इस ऐतिहासिक छक्के की वजह से धोनी को फैनक्रेज डिजिटल कलेक्टिबल अवॉर्ड से सम्मानित किया। आईसीसी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

    गौरतलब हो कि 2011 में भारत ने वनडे वर्ल्ड कप को होस्ट किया था। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और श्रीलंका के बीच फाइनल खेला गया था। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 6 विकेट पर 274 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में भारतीय टीम ने 42.2 ओवर में 4 विकेट पर 277 रन बनाते हुए मैच को 6 विकेट से जीता था।

    धोनी को आईसीसी ने दिया अवॉर्ड

    28 साल बाद भारत ने दूसरी बार वनडे वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था। भारत के लिए इस मैच में गौतम गंभीर ने 97 रन की पारी खेली थी, जबकि कप्तान धोनी ने 79 गेंद पर नाबाद 91 रन बनाए थे। इस विश्व कप को धोनी के सिक्स के लिए भी याद रखा जाता है। इसलिए उन्हें आईसीसी ने फैनक्रेज डिजिटल कलेक्टिबल  अवॉर्ड से सम्मानित किया है।

    View this post on Instagram

    A post shared by ICC (@icc)

    युवराज सिंह ने किया था कमाल का प्रदर्शन

    यह विश्व कप एक और हीरो के लिए याद रखा जाता है। वो हैं युवराज सिंह। कैंसर से लड़ते हुए इस खिलाड़ी ने अद्भुत प्रदर्शन किया था। पूरे टूर्नामेंट में युवराज सिंह ने 362 रन बनाए थे और 15 विकेट चटकाए थे। इसके चलते युवराज सिंह को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब दिया गया था। वहीं, धोनी को फाइनल में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया था।

    खबरें और भी