Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ICC के 'हंटर' से 10 दिन में बदले PCB के सुर, आखिर कैसे झुकने को मजबूर हुआ पाकिस्तान?

    Updated: Tue, 10 Feb 2026 08:56 AM (GMT+05:30)

    ICC vs PCB: आईसीसी मेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के साथ खेलने के लिए पाकिस्तान तैयार हो गया है, हालांकि उसने पहले बहिष्कार की धमकी दी थी। आईसीसी ...और पढ़ें

    ICC के मास्टरस्ट्रोक के आगे कैसे यू-टर्न लेने पर मजबूर हुआ पाकिस्तान?

    ICC के मास्टरस्ट्रोक के आगे कैसे यू-टर्न लेने पर मजबूर हुआ पाकिस्तान?

    HighLights

    1. 15 फरवरी को कोलंबो में खेला जाएगा भारत-पाक मुकाबला

    2. आज आधिकारिक घोषणा कर सकती है पीसीबी

    3. आईसीसी के दांव के आगे पाकिस्तान झुकने पर हुआ मजबूर!

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ICC vs PCB: आईसीसी मेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के साथ खेलने के लिए पाकिस्तान तैयार हो गया है, लेकिन अभी तक उन्होंने इसके आधिकारिक घोषणा नहीं की है। पाकिस्तानी जनता के सामने जाने के लिए उपयुक्त बहाने पाकिस्तान फिलहाल तलाश रहा है, जिसकी वजह से आधिकारिक घोषणा के लिए उन्होंने आज तक का समय मांगा है।

    15 फरवरी को कोलंबो में शेड्यूल भारत-पाकिस्तान के इस मैच के बहिष्कार की धमकी देने के करीब 10 दिन बाद पाकिस्तान को आईसीसी के सामने झुकने के लिए मजबूर होना ही पड़ा है। ऐसे में आइए समझते हैं पूरी कहानी कि आईसीसी के कौन-से दांव ने पाकिस्तान को घुटने पर ला दिया है।

    ICC के मास्टरस्ट्रोक के आगे कैसे यू-टर्न लेने पर मजबूर हुआ पाकिस्तान?

    दरअसल, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के प्रमुख मोहसिन नकवी भले ही अब इस फैसले को दूसरा रंग देने की कोशिश कर रहे हों, लेकिन सच्चाई किसी से छिप नहीं पाई है। आईसीसी ने बेहद ही चतुराई से हालात ऐसे बना दिए कि पाकिस्तान के पास यू-टर्न लेने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा।

    बता दें कि पूरे विवाद की शुरुआत बांग्लादेश से हुई, जब बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने भारत में टी-20 विश्व कप खेलने से इनकार किया। बीसीसीआई और बीसीबी के बीच इस विवाद में पाकिस्तान कूदा, जिन्होंने मामले को बेवजह और तूल दिया, लेकिन जब आईसीसी ने बांग्लादेश को विश्व कप से बाहर कर दिया तो पाकिस्तान ने फिर एक पैंतरा चला।

    खबरें और भी

    1 फरवरी को पाकिस्तान ने कहा कि वो विश्व कप में हिस्सा तो लेंगे, इंडिया के खिलाफ मैच का बहिष्कार करेंगे। पाकिस्तान सरकार ने इसकी घोषणा की और फिर आईसीसी ने इस फैसले पर पाकिस्तान को चेतावनी भी दी। इसके बावजूद पाकिस्तान ने आईसीसी के सामने कई मांगे रखी थी कि अगर ये शर्तें मान ली जाए, तो वो भारत के खिलाफ मैच खेलने को तैयार होंगे। आईसीसी के सामने पाकिस्तान ने जो शर्तें रखी वो इस प्रकार रही-

    • बांग्लादेश को पूरा राजस्व हिस्सा मिले
    • बांग्लादेश को अगले साइकिल में एक इवेंट (अंडर-19 विश्व कप मिले)
    • भारत के साथ द्विपक्षीय सीरीज शुरू हो
    • भारतीय प्लेयर्स टी-20 विश्व कप में पाकिस्तानी प्लेयर्स से हाथ मिलाए

    आईसीसी ने पाकिस्तान की मांग पर क्या कहा?

    आईसीसी ने पाकिस्तान की इन मांगों को खारिज कर दिया है। आईसीसी ने साफ कहा कि द्विपक्षीय सीरीज, त्रिकोणीय सीरीज और भारत का बांग्लादेश दौरा... ये हमारे दायरे में नहीं आता। हालांकि, आईसीसी ने बांग्लादेश पर कोई पेनल्टी नहीं लगाई और कहा कि अंडर-19 विश्व कप पर विचार हो रहा है। बाकी मांग को ठुकरा दिया गया है।

    इस बीच आईसीसी ने पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी को 24 घंटे का समय दिया अपने पीएम से बात करने के बाद फैसला बताए। आज यानी मंगलवार को आधिकारिक एलान हो जाएगा कि 15 फरवरी को पाकिस्तान इंडिया के साथ मैच खेलेगा या नहीं।

    यह भी पढ़ें- पाकिस्तान को आखिरकार झुकना ही पड़ा, भारत के साथ ब्लॉकबस्टर मुकाबला खेलने को हुआ तैयार

    यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2026 से नाम वापस लेने की वजह से बांग्लादेश पर होगा एक्शन? ICC ने कर दी तस्वीर साफ