Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    SKY को मिलेगा ICC मेन्स T20I क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवार्ड! इन चार खिलाड़ियों के बीच है कांटे की टक्कर

    Updated: Wed, 03 Jan 2024 11:34 PM (IST)

    सूर्यकुमार यादव टी20I नंबर वन के बल्लेबाज हैं। भारत के इस स्टार खिलाड़ी ने टी20 क्रिकेट में अपना दबदबा कायम रखा हुआ है। सूर्यकुमार यादव ने साल 2023 मे ...और पढ़ें

    सूर्यकुमार यादव की टी20 में बादशाहत कायम।
    सूर्यकुमार यादव की टी20 में बादशाहत कायम।

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। विश्व के नंबर-1 टी20I बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा, युगांडा के अल्पेश रमजानी और न्यूजीलैंड के मार्क चैपमैन के साथ आईसीसी पुरुष टी20I क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2023 पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है।

    बता दें कि सूर्यकुमार यादव टी20I नंबर वन के बल्लेबाज हैं। भारत के इस स्टार खिलाड़ी ने टी20 क्रिकेट में अपना दबदबा कायम रखा हुआ है। सूर्यकुमार यादव ने साल 2023 में भारत के लिए टी20 क्रिकेट में काफी अच्छा प्रदर्शन करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। सूर्यकुमार ने 17 पारियों में 48.86 की औसत और 155.95 की स्ट्राइक रेट से 733 रन बनाए हैं।

    सिकंदर रजा ने किया है ऑलराउंड प्रदर्शन

    वहीं, जिम्बाब्वे के ऑलराउंडर सिकंदर रजा भी इस लिस्ट में शामिल हैं। सिकंदर रजा ने साल 2023 में 11 पारियों में 51.50 की औसत और 150.14 की स्ट्राइक रेट से 515 रन बनाए हैं। वहीं, इस दौरान 14.88 की औसत और 6.57 की इकोनॉमी से 17 विकेट लिए हैं।

    यह भी पढ़ें- SA vs IND: 11 गेंदों में तहस-नहस हुई भारत की पहली पारी, लुंगी एनगिडी और रबाडा ने मचाया तहलका

    यूगांडा के अल्पेश ने सभी को चौंकाया

    यूगांडा के अल्पेश रमजानी के दमदार प्रदर्शन के चलते टीम ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई कर लिया है। जिम्बाब्वे को हराने में रमजानी ने अहम भूमिका निभाई थी। इसके अलावा केन्या के खिलाफ 3 ओवर में 12 रन देकर 2 विकेट चटकाए थे। रमजानी ने इस साल 8.98 की औसत और 4.77 की इकोनॉमी से 55 विकेट लिए हैं।

    खबरें और भी

    मार्क चैपमैन न्यूजीलैंड के धाकड़ खिलाड़ी

    मार्क चैपमैन ने न्यूजीलैंड के लिए बल्ले से जोरदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 145.54 की स्ट्राइक रेट और 50.54 की औसत से बल्लेबाजी करते हुए नंबर-4 और नंबर-5 पर न्यूजीलैंड के लिए कई अहम पारियां खेली हैं। चैपमैन ने 19 पारियां 44.3 की औसत और 141.87 की स्ट्राइक रेट से 576 रन बना हैं।

    यह भी पढे़ं- SA vs IND: दूसरे टेस्ट मैच में तेज गेंदबाजों का हल्ला बोल, पहले दिन गिरे 23 विकेट; मुश्किल स्थिति में साउथ अफ्रीका