ICC Test Rankings: अंग्रेजों को पछाड़कर टीम इंडिया ने लगाई छलांग, टेस्ट रैंकिंग में कंगारुओं का दबदबा
IPL 2026 के बीच आईसीसी ने शुक्रवार को सालाना टेस्ट टीम रैंकिंग जारी की। इसमें बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। ...और पढ़ें
-1777638857316_m.webp)
भारतीय टेस्ट टीम।
HighLights
साउथ अफ्रीका ने भारत को घर पर हराया
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में शर्मनाक प्रदर्शन
ऑस्ट्रेलिया टीम अब भी पहले पायदान पर
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2026 के बीच आईसीसी ने शुक्रवार को सालाना टेस्ट टीम रैंकिंग जारी की। इसमें बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। भारतीय टेस्ट टीम (104) ने एक पायदान की छलांग लगाई है और टीम अब तीसरे नंबर पर पहुंच गई। भारतीय टेस्ट टीम ने इंग्लैंड (102) को पछाड़ा है। टॉप पर अब भी ऑस्ट्रेलिया टीम (131) है।
साउथ अफ्रीका दूसरे नंबर पर
रैंकिंग अपडेट में मई 2025 के बाद खेले गए मैचों को महत्व दिया गया है, जबकि उससे पहले के मुकाबलों का प्रभाव 50 प्रतिशत कर दिया गया है। इसी कारण रैंकिंग में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिले। शीर्ष पर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम 131 रेटिंग अंकों के साथ मजबूती से कायम है और उसने अपनी बढ़त को और मजबूत किया है। दूसरे स्थान पर मौजूदा विश्व टेस्ट चैंपियन दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम 119 अंकों के साथ बरकरार है।
Australia strengthen their hold on top spot on the #WTC27 table 👊
— ICC (@ICC) January 8, 2026
Full standings 📲 https://t.co/TJt9cbipMe pic.twitter.com/JknSI8krDT
टीम इंडिया तीसरे नंबर पर
वार्षिक रैंकिंग अपडेट में मई 2025 के बाद खेले गए सभी मैचों को फुल वेटेज (100 प्रतिशत) दिया जाता है, जबकि पिछले दो सालों के रिजल्ट को 50 प्रतिशत के हिसाब से शामिल किया जाता है। मौजूदा विश्व टेस्ट चैंपियन में दक्षिण अफ्रीका तीन अंकों की बढ़त के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। भारतीय टीम तीसरे, इंग्लैंड चौथे और न्यूजीलैंड 5वें नंबर पर है।
पाकिस्तान ने श्रीलंका को पछाड़ा
अन्य टीमों की बात करें तो पाकिस्तान क्रिकेट टीम (89) ने श्रीलंका (86) को पछाड़ा है। वहीं वेस्टइंडीज, बांग्लादेश और जिम्बाब्वे टॉप-10 में हैं। आयरलैंड क्रिकेट टीम रैंकिंग से बाहर हो गई है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 साइकिल की बात करें तो भारतीय टीम छठे स्थान पर है।
खबरें और भी
शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम का अंक प्रतिशत 48.15 है। भारतीय टीम को घर पर साउथ अफ्रीका ने हराया था। वहीं बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार मिली थी। WTC प्वाइंट्स टेबल में कंगारू टीम टॉप पर है। वहीं न्यूजीलैंड दूसरे, साउथ अफ्रीका तीसरे, श्रीलंका चौथे और पाकिस्तान पांचवें पायदान पर है।